ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: मनरेेगा के निर्माणाधिन कुआ धसकने से हुई तीन की मौत....शनिवार देर शाम की घटना....

Admin

Sat, May 29, 2021

राजेश सोनी
सूरजपुर. जिले के ओड़गी ब्लॉक में आज निर्माणाधीन कुंआ धसकने से तीन मजदूरों की मौत हो गई है जबकि तीन लोगों को बचा लिया गया है. घटना देर शाम शनिवार की है जो ओड़गी ब्लॉक के ग्राम धरसेड़ी में हुई है. प्राप्त जानकारी के धरसेड़ी के नान साय पंडो के नाम पर मनरेगा के तहत कूप निर्माण की मंजूरी मिली है जिसका निर्माण चल रहा था शनिवार को उक्त कुआँ को बांधने के काम मे गांव के ही सज्जन सिंह,डगेन्द्र, नान साय, शिवमंगल,शिवमंगल व जीतराम आदि लगे थे. जैसे ही काम का अंतिम चरण चल रहा था वैसे ही अचानक कुँए की एक साइड की मिट्टी भरभरा कर काम कर रहे मजदूरों पर गिर पड़ी जिससे सभी मजदूर मिट्टी के नीचे दब गए. वहा आसपास के लोगो को जानकारी लगते ही मौके पर पहुँचे और जैसे तैसे कर तीन लोगों को तो मिट्टी के अंदर से निकाल लिया पर सज्जन सिंह 45 वर्ष,डगेन्द्र 34 व नान साय का अब तक कुछ पता नही चला है. जेसीबी से मिट्टी हटाने का काम चल रहा है. सूचना पर प्रशासन व पुलिस की टीम के साथ मण्डल अध्यक्ष राजेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद है.उक्त तीनों मजदूरों का शव अब तक बरामद नही हो सका है. बताया जाता है सज्जन सिंह नाम के मजदूर का नाम भी मजदूरी का कार्य मे इंट्री न होने से ग्राम के लोग काफी नाराज है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें