: मलेरिया प्रभावित क्षेत्र में लगा स्वास्थ्य कैंप
Admin
Thu, Aug 9, 2018
पप्पू जायसवाल बिहारपुर
महुली उप स्वास्थ्य केंद्र एवं सप्ताहिक बाजार में लगाया गया स्वास्थ्य कैंप
बिहारपुर-सुरजपुर जिले के दूरस्थ वनाचल क्षेत्र चांदनी बिहारपुर के ग्राम पंचायत महुली के उप स्वास्थ्य केंद्र एवं सप्ताहिक बाजार में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य कैंप लगाकर मौसमी बीमारी से पीड़ित ग्रामीणों का इलाज किया गया जिसमे बड़ी संख्या ग्रामीणों का स्वास्थ्य परिक्षण कर उपचार किया गया! बिहारपुर क्षेत्र के कोल्हुआ सहित कई गांव में इन दिनों मौसमी बीमारी की शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महुली उप स्वास्थ्य केंद्र के साथ सप्ताहिक बाजार में स्वास्थ्य कैंप लगाकर मरीजों का ब्लड टेस्ट कर उपचार किया गया एवं दवा वितरण किया गया!

स्थानीय बाजार में लगा स्वास्थ्य केम्प
महुली सप्ताहिक बाजार में स्वास्थ्य कैंप में महुली से लगे दूर-दराज के पहाड़ी अंचल गांव कोल्हुआ, अन्तिकापुर, चोगा, करौटी, खैरा, नवडीहा, जूडवनीया, रामगढ उमझर, खोहीर, कछवारी, बैजनपाठ, लुल, रसौकी सहीत आस-पास के ग्रामीणो स्वास्थ्य केम्प पहुचे जहा पर उनका स्वास्थ्य परिक्षण कर इलाज किया गया,केम्प में मौसमी बीमारी से पीड़ितो का ब्लड टेस्ट कर दवाई भी मरीजों को दिया गया! गोरतलब पिछले वर्ष मलेरिया से तीन दर्जन से ज्यादा ग्रामीणों की मौत हो गया था अलबत्ता अब इस बार स्वास्थ विभाग गाव कस्बो में स्वास्थ्य कैंप लगाकर ग्रामीणों का स्वस्थ्य परिक्षण कर उपचार किया जा रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन