ब्रेकिंग

पटना (कोट) में 29 अक्टूबर से संभाग स्तरीय करमा नृत्य प्रतियोगिता, 26 तक पंजीयन

मौसी के घर आए दो मासूम भाइयों को निगल गई नदी, बचाने कूदे बाप-बेटे भी समाए; एक ही झटके में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

कलयुगी बेटे ने ली 70 वर्षीय पिता की जान, लात-घूंसों से पीटकर उतारा मौत के घाट,आरोपी गिरफ्तार

बासेन में 12 हाथियों का कहर, हर्राघाट में दो मकान क्षतिग्रस्त

सूरजपुर में नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

सूचना

: महंगाई के विरोध में सेवादल ने दिया धरना....फूंका पीएम का पुतला...

Admin

Thu, Jul 1, 2021

सूरजपुर. देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में गुरुवार को सेवादल कांग्रेस की अगुवाई में धरना कर प्रधानमंत्री का पुतला फुंक कर विरोध प्रदर्शन किया. स्थानीय अग्रसेन चैक के समीप सेवादल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष छत्तरलाल सांवरे के नेतृत्व में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस व खाद्य सामग्री के बढ़ते कीमत के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया. तत्पश्चात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया. धरना प्रदर्शन में सेवादल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष छत्तरलाल सांवरे ने कहा कि महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़कर रख दी है. जब देश में मनमोहन सिंह की सरकार थी तब भाजपा वाले चूड़ी फोड़कर सड़क पर हल्ला बोल रहे थे लेकिन आज जब मोदी सरकार ने महंगाई को चरम पर पहुंचा दिया है तब भाजपाइयो के मुंह से आवाज नहीं निकल रही है. किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री विमलेश दत्त तिवारी ने कहा कि आज मोदी सरकार ने आम लोगों की कमर तोड़कर रख दी है महंगाई का आलम यह है कि रोज-रोज पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के कीमत में बढोत्तरी हो रही है किसानों को खेती किसानी के लिए समय-समय पर खाद व यूरिया की जरूरत है तो मोदी सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के साथ सौतेला व्यवहार कर मांग के अनुरूप खाद, यूरिया में कटौती कर दी जा रही है. कार्यक्रम को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित कर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली. प्रदर्शन के बाद नायब तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया. मंच संचालन आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संतोष पावले व आभार अफरोज खान ने व्यक्त किया. इस दौरान सेवादल कांग्रेस जिला महामंत्री संगठन वेद प्रकाश मिश्र, जिला महामंत्री मो.शमीम पलीहा, आनन्द चैधरी, संतोष सोनी, माखन जायसवाल, निर्मल साहू, जिला कोऑर्डिनेटर मो.इकबाल, देवदत्त साहू, जिला सचिव प्रदीप अवस्थी, अनवर खान, प्रदेश उपाध्यक्ष रामलखन सिंह, किसान कांग्रेस जिला सचिव नुरेशा तिर्की, राम बाई, रीना महंत, खुशीराम पाण्डेय, अरविंद सिंह, सूरजपुर ब्लाक अध्यक्ष दिलशाद अहमद दिलु , सुंदर राज देवांगन, नरेश पैकरा, दुर्गा नेताम, लोचन सिंह, पंचम सिंह, अखिलेश प्रजापति, पीटर तिर्की, अशोक देवांगन, संजय साहू, अनु राजवाड़े, राजा राजवाड़े व अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें