ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क में इंस्टालेशन प्रशिक्षण की समीक्षा...

Admin

Wed, Apr 26, 2023

सूरजपुर.   मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री लीना कोसम ने महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क की समीक्षा बैठक की जिसमे रीपा अंतर्गत अधोसंरचना निर्माण, मशीन के इंस्टालेशन, प्रशिक्षण, सामग्री उत्पादन एवं विक्रय हेतु सभी अधोसंरचनाओं को 30 अप्रैल 2023 तक पूर्ण करते हुए मशीन का इंस्टालेशन कार्य पूर्ण कर कार्य प्रारंभ करने हेतु निर्देशित किया। समय सीमा में कार्य पूर्ण नहीं होने की स्थिति में संबंधित के ऊपर कार्यवाही किये जाने कहा। गतिविधियों में महिलाओं एवं पुरुष की भागीदारी बराबर करने, प्रत्येक दिवस समस्त गतिविधियों के जिओटैग फोटो ग्रुप में शेयर करने हेतु निर्देशित किया। सभी कार्यों की प्रगति ऑनलाइन एमआईएस में नियमित रूप से अपडेट करने का निर्देश दिए। 26 अप्रैल को संभाग स्तरीय वर्कशॉप जशपुर में आयोजित होने की जानकारी प्रदाय किया गया एवं जिला नोडल, डीपीएम आजीविका एवं समस्त रीपा मैनेजर को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने हेतु निर्देश दिए। उक्त बैठक में रीपा के जिला नोडल, सहायक नोडल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, एसडीओ, आरईएस, डीपीएम, एनआरएलएम, बीपीएम एनआरएलएम  उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें