ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: महिला मंडल की टीम ने झारपारा स्कूल में बांटे गर्म कपड़ें...नौनिहालों के चेहरे पर खिली मुस्कान....

Admin

Mon, Dec 9, 2019

राजेश सोनी

सूरजपुर :- किसी भी जरूरतमंद तक पहुँचकर सहायता करना ही सच्ची समाज सेवा हैं, इस बात को चरितार्थ सूरजपुर जिले की अग्रवाल महिला मंडल की टीम पूर्ण समर्पण व तत्परता के साथ कर रही हैं। इसी नेक कार्य को आगे बढ़ाते हुए अग्रवाल महिला मंडल की टीम ने अध्यक्ष श्रीमती आशा अग्रवाल और सचिव श्रीमती सीमा गर्ग के नेतृत्व में विकासखण्ड- रामानुजनगर के शासकीय प्राथमिक शाला झारपारा पम्पापुर में अध्ययनरत सभी बच्चों को फल, मिष्ठान और टॉफिया खिलाकर स्वेटर का वितरण किया। जिसे पाकर स्कूल के नैनिहालों के चेहरे पर मुस्कान झलक उठी। बच्चों का कहना था कि इतनी कड़ाके की ठंड में भी उन्हें बिना स्वेटर के स्कूल आना पड़ता था, अब स्वेटर मिल जाने से उन्हें ठंड नहीं लगेगी और वे मन लगाकर पढ़ाई कर सकेंगे। अग्रवाल महिला मंडल की पूरी टीम ने सभी बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने की अपील की और उन्होंने भविष्य में भी हरसंभव मदद करने की बात कही।

 शिक्षक गौतम शर्मा ने बताया कि बढ़ते हुए कड़ाके की ठंड और बच्चों के पास स्वेटर के अभाव को देखते हुए उन्होंने सूरजपुर विकासखण्ड के संकुल केन्द्र नावापारा के जनशिक्षक अनुरागवेन्द्र सिंह बघेल की सहायता से अग्रवाल महिला मंडल की टीम से सहयोग के लिए निवेदन किया था। शिक्षक गौतम शर्मा ने शाला परिवार की ओर से इस सहयोग के लिए अग्रवाल महिला मंडल सूरजपुर की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। इस दौरान अग्रवाल महिला मंडल की टीम से अध्यक्ष श्रीमती आशा अग्रवाल, सचिव श्रीमती सीमा गर्ग, सदस्य- श्रीमती ममता अग्रवाल, श्रीमती मीना गोयल, श्रीमती मीना गर्ग, श्रीमती विजया अग्रवाल, श्रीमती मेघा अग्रवाल, श्रीमती मीरा अग्रवाल, श्रीमती संगीता अग्रवाल, श्रीमती पूजा अग्रवाल, श्रीमती नैनकला अग्रवाल, श्रीमती सीमा गोयल, श्रीमती लता गोयल एवं श्रीमती सोनू अग्रवाल तथा शिक्षक गौतम शर्मा एवं राजेन्द्र जायसवाल उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें