ब्रेकिंग

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 'ऐतिहासिक' वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; फूँका केंद्र का पुतला

भाजपा नेता ने कहा छवि धूमिल करने का प्रयास किया,आपसी लेनदेन को भ्रष्टाचार बताना गलत

चांदनी बिहारपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त; तेंदूपत्ता, ईंट और आम की फसल को भारी नुकसान..

सूचना

: माता पिता की लापरवाही के कारण बेटी को मिली मौत की सजा

Admin

Thu, Jul 26, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- मध्यप्रदेश के रामनगर से मजदूरी करने सपरिवार देवनगर आये कोल परिवार रात को खाना खाकर सो गये थे, लेकिन देर रात 10 वर्षीय बेटी आरती कोल को जहरीले सर्प ने डंस लिया। बेटी ने अपने माता- पिता को यह बात बताई भी थी, लेकिन माता- पिता ने उसे गंभीरता से नहीं लिया और दूसरे दिन सुबह जब सर्पदंश पीड़िता को जिला चिकित्सालय लेकर गये तब तक बहुत देर हो चुकी थी यहां इलाज शुरू होने से पहले ही मासूम ने दम तोड दिया। बेटी की मौत के बाद माता- पिता को भी काफी पछतावा हुआ लेकिन लापरवाही का खामियाजा माता- पिता को भुगतना पड़ रहा है। गौरतलब है कि रामनगर बिजुरी निवासी छोटकाईली जिले के देवनगर उरांवपारा निवासी जंगली लाल उरांव के घर में किराये से सपरिवार रहकर बनी- मजदूरी का काम करते थे, बिती रात करीब 11 बजे छोटकाईली कोल की पुत्री आरती को जहरीले सर्प से डंस लिया था। उपचार में देरी होने के कारण जिला अस्पताल लाने के उपरांत आरती की मौत हो गई। माता- पिता की लापरवाही के कारण आरती को समय पर समुचित इलाज नहीं मिल पाया। बेटी की मौत के बाद परिजन चित्कार चित्कार कर रो रहे थे लेकिन अब पछताये होत का, जब चिंड़िया चूग गई खेत की कहावत के अनुरूप आरती के माता-पिता को भी अब पछताना पड़ रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें