ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: मानसिक तनाव से बचाव का सहारा बन रहा स्पर्श क्लीनिक....लाकडाउन में 390 तनावग्रस्त रोगियो को मिला परामर्श....

Admin

Thu, Jul 16, 2020

सूरजपुर-कोरोना संक्रमण काल में लोगों में मानसिक तनाव का होना स्वाभाविक है| ऐसे में स्पर्श क्लिनिक द्वारा काउंसलिंग कर सभी को तनाव से बचने के आवश्यक उपायों के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है। जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ राजेश कुमार पैकरा ने तनाव से छुटकारा पाने के लिए अनावश्यक नशा व शराब का सेवन नहीं करने की अपील जनसमुदाय से  करते हुए योग व शारीरिक व्यायाम को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने के भी सलाह दी| उन्होंने कहा 20 सेकंड तक साबुन से हाथ धोने, मास्क का समुचित उपयोग करने, सामाजिक दूरी का पालन करने तथा प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के आवश्यक दिशानिर्देशों को मानने के लिए  जागरूक भी कर रहे है ताकि कोरोना के संक्रमण को कम किया जा सके। उन्होने बताया ,”जिला चिकित्सालय सूरजपुर में स्थापित स्पर्श क्लीनिक में मार्च से जून के दौरान 390 लोगो का उपचार या काउंसलिंग की गयी|  इनमें आत्महत्या या आत्महत्या के प्रयास के 64 रोगी, तम्बाकू के नशे के आदि के 63, शराब के आदी 55, तनाव ग्रस्त 54, सायकोसिस के 58, और न्युरोसिस के 22 रोगियों सहित अन्य मानसिक रोगी थे।“मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सूरजपुर डॉं आर.एस सिंह ने बताया, “जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत किसी भी प्रकार के मानसिक रोग के उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में स्पर्श क्लिनिक के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम को एक नई गति प्रदान की जा रही है। सरकार द्वारा चलाये जा रहे स्पर्श क्लिनिक एक ऐसी जगह है जहाँ मानसिक रोगों का उपचार निशुल्क किया जाता है और रोगी का नाम भी गुप्त रखा जाता है।"डॉ राजेश कुमार पैकरा व टीम के द्वारा कलेक्टर सूरजपुर  श्री रणवीर शर्मा के निर्देशन में तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. आर एस सिंह के मार्गदर्शन में क्वारंटाइन सेंटर सह राहत शिविर  के प्रवासी मजदूरों व अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे  स्टाफ को भी उचित परामर्श प्रदान किया जा रहा है । जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्पर्श क्लीनिकडिप्रेशन या किसी भी प्रकार के मानसिक रोग के उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में है । रोगियों का नाम गुप्त रखा जाता है और सभी सेवाएं निशुल्क दी जाती हैं | स्वास्थ्य सेवाओं व मानसिक रोग से संबंधित जानकारी हेल्प लाइन नंबर.104 में डायल कर प्राप्त किए जा सकते हैं।राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य सर्वे 2015-16 के अनुसार छत्तीसगढ़ में 11.66 % लोग मासिक रोगों से पीड़ित हैं और 14.06% लोग जीवन काल में किसी प्रकार के मानसिक विकार से ग्रसित होते हैं| इन में तबाकू खाने के आदि 29.86% और शराब पीने के आदि 7.14 % लोग हैं|

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें