ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: मामूली विवाद पर दो भाइयों ने मिलकर वृद्ध की लाठी डंडे से की पिटाई....मौके पर ही हुई मौत....

Admin

Tue, Jun 29, 2021

सूरजपुर. नगर के समीपस्थ गांव में मामूली विवाद पर दो भाइयों ने मिलकर वृद्ध की लाठी डंडे से पिटाई कर उसे मौत के घाट उतार दिया है. घटना सोमवार की शाम ग्राम बेलटिकरी की है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बेलटिकरी निवासी 70 वर्षीय प्रेमसाय सिंह का सोमवार की सुबह किसी बात को लेकर आरोपी महेश सिंह की मां से विवाद हो गया था. इस दौरान महिला घर पर अकेली थी परिवार के अन्य सदस्य खेती कार्य हेतु गए हुए थे जिसकी जानकारी महिला के पुत्र महेश को लगी तो वह उत्तेजित होकर अपने चचेरे भाई किल्लु सिंह के साथ हाथ मे डंडा लेकर प्रेमसाय की तलाश में निकल गया. इसी दौरान गांव के फूलचंद के घर के सामने मृतक से मुलाकात हो गई. मां से विवाद करते हो कहते हुए दोनों युवकों ने हाथ मे रखे डंडे से प्रेमसाय के सिर पर प्रहार कर दिया. जिससे वह लहू लुहान होकर मौके पर ही गिर गया और उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है देर शाम होने की वजह से आज मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौप कर दोनो गिरफ्तार आरोपियों पर हत्या का अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें