ब्रेकिंग

राख के नीचे सुलगता आक्रोश, पुलिस की धरपकड़ शुरू, निर्दोष फंसे तो थाने के घेराव का अल्टीमेटम

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूचना

: मायुमं ने बच्चों को बांटी खुशियां और लगाये वृक्ष

Admin

Fri, Jul 13, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- मारवाड़ी युवा मंच की संस्कृति शाखा के द्वारा षिक्षा और पर्यावरण को प्रोत्साहन देने के उद्देष्य से तुरियापारा स्थित प्राथमिक शाला के गरीब छात्र, छात्राओं को शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया और पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस संबंध में सूरजपुर संस्कृति शाखा अध्यक्ष सपना अग्रवाल ने बताया कि मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अभियान के तहत शुक्रवार को नगर के तुरियापारा स्थित नवीन प्राथमिक पाठषाला में अध्ययनरत गरीब बच्चों को कापी, पेन, पेंसिल, कलर सामग्री समेत अन्य शैक्षणिक सामग्रियों का वितरण किया गया है। वहीं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देष्य से पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास परिसर में फलदार एवं पुष्प प्रदाता प्रजाति के वृक्षों का रोपण किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों को मिष्ठान वितरण भी किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष सपना अग्रवाल, प्रज्ञा अग्रवाल, ललिता अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, उमा अग्रवाल, कनक गोयल, शिल्पी अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, अंकिता अग्रवाल, पिंकी गोयल, गीतू गोयल, पूजा अग्रवाल, विजया गर्ग, मंजू गोयल के अलावा संजय चौबे, बालेष्वर साहू, रामज्ञान सिंह समेत अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें