ब्रेकिंग

पटना (कोट) में 29 अक्टूबर से संभाग स्तरीय करमा नृत्य प्रतियोगिता, 26 तक पंजीयन

मौसी के घर आए दो मासूम भाइयों को निगल गई नदी, बचाने कूदे बाप-बेटे भी समाए; एक ही झटके में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

कलयुगी बेटे ने ली 70 वर्षीय पिता की जान, लात-घूंसों से पीटकर उतारा मौत के घाट,आरोपी गिरफ्तार

बासेन में 12 हाथियों का कहर, हर्राघाट में दो मकान क्षतिग्रस्त

सूरजपुर में नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

सूचना

: मिक्स्ड मार्शल आर्ट वुशू में 05 गोल्ड मेडल व 02 सिल्वर मेडल जीतकर युवाओं ने बढ़ाया जिले का मान...

Admin

Mon, Jun 19, 2023

सूरजपुर.  मिक्स्ड मार्शल आर्ट वुशू  में जिले के खिलाडियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय सब जूनियर, जूनियर व सीनियर चैंपियनषिप में 05 गोल्ड व 02 सिल्वर पदक जीतकर सूरजपुर का गौरव बढाया है। खिलाड़ियों में लालजी यादव, लवलिता पैकरा, डोलिता पैकरा, अशोक साहू, बिजेन्द्र साहू, गोल्ड मेडल एवं सुरेखा यादव, माही सिंह सिल्वर मेडल हासिल किये है। छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा वुशु एसोसिएशन के तत्वावधान में राजनंदगाव जिले के डोंगरगढ़ में 18 और 21 मई को आयोजित चौंपियनशिप में 05 खिलाडियों का चयनित कर पूणे महाराष्ट्र नेशनल वुशू चौंपियनशिप के लिए किया गया है। 26 जून से 30 जून को श्री छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पुणे महाराष्ट्र में आयोजित किया जायेगा। छतीसगढ वूशु एसोसिएशन के (जनरल सेक्रेटरी) डी. कोंडईया, कमल किशोर धीवर (टेक्निकल डारेक्टर), मनोज ठाकुर (ताउलु कोच) ने हर्ष व्यक्त कर सभी खिलाड़ियों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। जिले के वृश एसोसिएशन के कोच रूपनारायण यादव, रामविचार यादव, चंदन प्रसाद चौहान, प्रकाश सूर्यवाशी के नेतृत्व में बच्चे खेलने गए थे। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने वुषू को शारीरिक, मानसिक व आत्म रक्षा की दृष्टि कोण से उत्कृष्ट खेल बताया। इसके साथ ही उन्होने खिलाड़ियों की इस उपलब्धी पर उनकी प्रषंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें