: मिट्टी के दीयों का करे उपयोग... पर्यावरण को सुरक्षित करे...कलेक्टर ने की अपील...
Admin
Tue, Oct 26, 2021
सूरजपुर. मिट्टी के दिये को प्रोत्साहित करने और कुम्हारो को संरक्षण देने की मंशा से जिले के कलेक्टर ने आदेश जारी किया गया है जिसमे सभी नगरीय निकाय को पत्र लिखकर बाजार में उन्हें कोई परेशानी न हो और उनसे किसी भी प्रकार का शुल्क न लेने की सख्त हिदायत दी गई है. कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने दीपावली पर्व पर नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत क्षेत्र में कुम्हार एवं अंचल के ग्रामीणों द्वारा बनाए गए मिट्टी के दियों के संबंध में किसी प्रकार की वसूली न करने के निर्देश दिए है उन्होंने कहा है कि मिट्टी के दिये विक्रय करने आने वाले ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए इस बावत उन्होंने यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मिट्टी के दिये विक्रय करने स्थान चिन्हांकित करने को कहा है ताकि उक्त स्थान पर ग्रामीण जन बैठकर सुविधापूर्ण तरीके से मिट्टी के दीयों का विक्रय कर सकें. वहीं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा तैयार किये गए मिट्टी के दीयों का उपयोग करने के लिए लोगांे को प्रोत्साहित करेंगे, ताकि पर्यावरण सुरक्षित रहने के साथ-साथ ग्रामीणों के आय में वृद्धि हो सके.
विज्ञापन
विज्ञापन