ब्रेकिंग

पटना (कोट) में 29 अक्टूबर से संभाग स्तरीय करमा नृत्य प्रतियोगिता, 26 तक पंजीयन

मौसी के घर आए दो मासूम भाइयों को निगल गई नदी, बचाने कूदे बाप-बेटे भी समाए; एक ही झटके में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

कलयुगी बेटे ने ली 70 वर्षीय पिता की जान, लात-घूंसों से पीटकर उतारा मौत के घाट,आरोपी गिरफ्तार

बासेन में 12 हाथियों का कहर, हर्राघाट में दो मकान क्षतिग्रस्त

सूरजपुर में नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

सूचना

: मुख्य न्यायाधीश ने जिला एवं सत्र न्यायालय का किया निरीक्षण...

Admin

Sat, Aug 26, 2023

सूरजपुर.   उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा द्वारा निर्धारित दौरा कार्यक्रम अनुसार आज जिला एवं सत्र न्यायालय, सूरजपुर का निरीक्षण किया गया। मुख्य न्यायाधीश का जिला एवं सत्र न्यायाधीश, गोविन्द नारायण जांगड़े के साथ समस्त न्यायाधीश, कलेक्टर व अन्य राजस्व अधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। मुख्य न्यायाधीश ने जिला एवं सत्र न्यायालय सूरजपुर के कार्यालय, समस्त न्यायालयों, समस्त अनुभागों यथा- न्यायिक अभिलेखागार, लाईब्रेरी, वीडियो कान्फ्रेसिंग रूम, सर्वर रूम, कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रतिलिपि अनुभाग, नजारत अनुभाग, न्यायालय स्थित महिला एव पुरूष बंदी गृह का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला न्यायालय परिसर सूरजपुर की साफ सफाई व अन्य व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार साफ सफाई व अन्य व्यवस्था रखे जाने हेतु जिला एवं सत्र न्यायाधीश को निर्देशित किया गया।निरीक्षण उपरान्त जिला अधिवक्ता संघ के अनुरोध पर जिला अधिवक्ता संघ के आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए अपने उद्बोधन में व्यक्त कर कहा कि बार और बेंच के संबंध अच्छे रहे साथ ही उन्होंने संघ के प्रति खुशी जाहिर करते हुये न्यायालय की साफ सफाई और व्यवस्था के प्रति प्रसन्नता व्यक्त की। मुख्य न्यायाधीश व रजिस्ट्रार जनरल द्वारा न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान अरविन्द कुमार वर्मा, रजिस्ट्रार जनरल, एम.व्ही.एल.एन. सुब्रम्यणम अतिरिक्त रजिस्ट्रार, रविन्द्र सिंह नेगी, प्रोटोकॉल ऑफिसर, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के साथ जिला स्थापना सूरजपुर के न्यायिक अधिकारी गण उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें