ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: मुश्किलों में है प्रेमनगर पुलिस थाना.....एक भी वाहन नसीब नही.....

Admin

Wed, Jan 20, 2021

सूरजपुर-स्मार्ट पुलिस का दावा वाले पुलिस अधिकारी प्रेमनगर पुलिस थाने को एक वाहन तक उपलब्ध नही करा पा रहे है..बिना वाहन का प्रेमनगर पुलिस थाना इन दिनो काफी दिक्कत में है यू तो पुलिस अधिकारियों की चमचमाती वाहन फराटे से दौड रही है तो वही प्रेमनगर पुलिस थाना में एक भी वाहन नसीब नही है ऐसे में कैसे हो गश्त कैसे पहुँचे फरियादी तक और किससे करे फरियाद…..! प्रेमनगर थाने के तहत दो पुलिस चौकी तारा,उमेश्वरपुर सहित लगभग 48 गांव है।जिसका एक छोर रामेश्वरनगर है जिसकी दूरी 35 किमी है दूसरे छोर पर रिझनबहरा है जो42 किमी दूर है जबकि तीसरा काशी कुरी है जो 22 किमी पर है। बगैर वाहन के अंदाज लगाया जा सकता है कि कैसे गश्त की जाती होगी ,अब अगर किसी ने कोई रिपोट लिखा दी तो पुलिस जांच के लिए पहुँचे कैसे…?ऐसे में प्रेमनगर के लोग परेशान है कि पुलिस समय पर मौके पर पहुँचती नही। अधिकारी बताते है कि थाने को वाहन मिला जरूर था पर खराब होने के कारण डेढ़ वर्ष पूर्व सूरजपुर मुख्यालय में जमा कराया गया तो फिर आज तक वापस ही नही मिली। कई पर प्रयास किया गया पर अब तक वाहन नही उपलब्ध हुआ है। जिससे वही पुराने ढर्रे पर पुलिस काम करने को विवश है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें