ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: फर्जी मनरेगा कार्ड बनवाये....फर्जी मजदूरी की भुगतान हुई....महात्मा गांधी रोजगार गारंटी (मनरेगा) योजना में भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीं ले रहा...

Admin

Thu, Feb 27, 2020

सूरजपुर-ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाने व उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए महात्मागांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) शुरू की गई थी। लेकिन धरातल पर इस योजना में फर्जीवाड़ा होने से वास्तविक व्यक्ति को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। कुछ ऐसा ही मामला प्रकाश मे आया प्रतापपुर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत गोविन्दपुर में जहाँ मनरेगा में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। जिला कलेक्टर सहित जिला पंचायत मे किये गये शिकायत मे ग्राम पंचायत के भूतपूर्व सरपंच,सचिव के मिलीभगत से मेट द्वारा फर्जी जॉब कार्ड तैयार कर मस्टर रोल में फर्जी नाम भरकर उसका भुगतान उठाने का मामला आया है। मेट वर्तमान में पंच वार्ड क्रमांक 02 से निर्वाचित हुए शिवप्रसाद पिता रामधनी जो अविवाहित है जिसके द्वारा फर्जीवाड़ा करते हुए समल कुमारी को पत्नी बताकर ग्रामपंचायत गोविन्दपुर के भूतपूर्व सरपंच सचिव अन्य के सहयोग से जॉब कार्ड बनाया गया है जिसका नम्बर - सीएच-05-015-006-001-977-अ है। जबकि ग्रामीणों सहित शिकायतकर्ता शैलेन्द्र पटेल का कहना कि इस नाम से कोई भी महिला ग्राम पंचायत में निवासरत नहीं है और ना कभी मनरेगा कार्यों में काम किया। गौरतलब है कि ग्रामीणों को जब इस बात की हकीकत पता चली तो उन्होंने मेट शिवप्रसाद से फर्जी कार्ड के बारे जानकारी पूछी तो उसके द्वारा कहा गया कि जाओ जो करना है मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता ! बरहाल ग्रामीणों का कहना है कि आसपास के कई गाव मे इस तरह के मनरेगा का फर्जी जाब कार्ड बनाकर बिना काम किये मजदूर बनकर हजारों रूपये हर महीने निकाल रहे हैं। अब जो पैसा गरीबों को मिलना चाहिए वो इन्हें बैठे-बिठाए मिल रहा हैं। फिलहाल शिकायतकर्ता ने सपूर्ण मामले की जांच की गुहार लगाई है।
इस संबंध मे जिला पंचायत के सीईओ अश्वनी देवांगन ने बताया कि पुरे मामले की जांच की जायेगी जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें