ब्रेकिंग

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 'ऐतिहासिक' वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; फूँका केंद्र का पुतला

भाजपा नेता ने कहा छवि धूमिल करने का प्रयास किया,आपसी लेनदेन को भ्रष्टाचार बताना गलत

चांदनी बिहारपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त; तेंदूपत्ता, ईंट और आम की फसल को भारी नुकसान..

22 लाख की फिरौती के लिए महिला का अपहरण करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार..

बिहारपुर वन परिक्षेत्र में ईंट भट्ठों की आड़ में जंगलों का सफाया, वन विभाग की 'चुप्पी' पर उठे सवाल।

सूचना

: मोटर सायकल चोरी के मामले में 2 नाबालिक सहित 3  आरोपी, 2 खरीददार गिरफ्तार

Admin

Sat, Jun 2, 2018
शमरोज खान सूरजपुर- जिले में पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल के द्वारा सभी थाना चैकी प्रभारियों को जिले में सभी प्रकार के अवैध गतिविधियों एवं चोरी के विरूद्ध अभियान चलाने के सख्त निर्देश दिये हैं। इसी परिपेक्ष्य में 2 जून को स्पेषल पुलिस टीम को मुखबीर से सूचना मिला कुछ व्यक्ति मोटर सायकल चोरी कर स्वयं के उपयोग करते हुये बेचने के फिराक में ग्राम बेलटिकरी तरफ घूम रहे है। जिसकी सूचना पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर एवं सीएसपी डी.के.सिंह को दिया गया जिनके निर्देशन व मार्गदर्शन में तत्काल संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबीर के बताये हुलिये के दो संदिग्ध व्यक्तियों को ग्राम बेलटिकरी के पास दिनांक 02/06/18 को पकड़ा गया जो दोनों लडके नाबालिक होना पाया गया। तथा अन्य साथी (1) राजेन्द्र साहू पिता सुपाडीलाल साहू उम्र 23 साल साकिन ग्राम भुवनेष्वरपुर, चिखलापारा थाना रामानुजनगर का रहने वाला बताये सभी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर बताए की नषे की आदि होने के कारण नषे की पूर्ति करने के लिए वे लोग मोटर सायकल चोरी कर कम दामों में ग्राहक की तलाष कर बिक्री करके अपना शौेक पूरा करते थे प्रकरण बजाज प्लेटिना मोटर सायकल क्रमांक सीजी-15-सीडी-4028 को दिनांक 01/05/18 को ग्राम पसला थाना सूरजपुर से दो नाबालिक लड़के एवं (2) दिनांक 20/04/18 को ग्राम भकमा थाना रामानुजनगर से पेषन प्रो सीजी-15 सीजे-4415 को आरोपी राजेन्द्र कुमार साहू पिता सुपाडीलाल साहू उम्र 23 साल साकिन भुवनेष्वरपुर चिखलापारा थाना रामानुजनगर के द्वारा अपने एक अपचारी बालक के साथ चोरी कर मोटर सायकल को अलग-अलग भाग में खोल कर इंजन को अपने पास एवं टायर व चेंचिस को ग्राम नारायणपुर के कबाडी आरोपी रईसउद्दीन पिता सर्फुद्दीन उम्र 30 साल साकिन आमापारा के पास 1 हजार रूपये में बेच दिया था (3) दिनांक 23/04/2018 को देवनगर थाना सूरजपुर से आरोपी राजेन्द्र साहू पिता सुपाडीलाल साहू 23 साल सकिन ग्राम भुवनेष्वरपुर, चिखलापारा थाना रामानुजनगर के द्वारा अपने दो अपचारी बालको के साथ में एक पेषन प्रो मोटर सायकल नं0 सीजी-16-एफ-9234 को चोरी कर अपने पास छिपा कर रखे थे एवं प्लेटिना मोटर सायकल को 5000 रूपये में आरोपी विनोद सोनवानी पिता स्व0 सहदेव प्रसाद उम्र 30 साल साकिन ग्राम सोनपुर के पास से बिक्री कर दिये थे। सभी से अलग-अलग मोटर सायकल जप्त कर गिरफ्तार किया गया है। कुल जप्त मषरूका का कीमत करीब 70,000 रूपये है। वाहन स्वामियों को पता तलाष किया जा रहा है। सभी के खिलाफ थाना सूरजपर में इस्तगासा क्रमांक 06/18 धारा 41(1-4)/379 भादवि के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है। जिन्हे न्यायालय पेष किया जायेगा। इनसे पूछताछ पर महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगा है जिनके आधार पर आगे भी इस तरह की कार्यवाही लगातार जारी रहेगा। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी दीपक पासवान, स्पेशल पुलिस टीम प्रभारी सरफराज फिरदौसी, एसआई उजिन मिंज, प्रधान आरक्षक बिसुनदेव पैकरा, आरक्षक दिनेश ठाकुर ,सतेन्द्र दुबे, जगत पैंकरा, श्याम सिंह, कृष्णकांत पाण्डेय, विलोन बड़ा, महेन्द्र प्रताप सिंह एवं विकास पटेल सक्रिय रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें