ब्रेकिंग

फाइलें छोड़, विधायक जी की भक्ति में 'सुर' मिलाने लगे अधिकारी!"

ऑफिसर कॉलोनी में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, दो बाइक भी बरामद

100 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में बंधे

शासकीय महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में विश्व रेड क्रॉस दिवस पर कार्यशाला संपन्न

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

सूचना

: मोतियाबिंद के ऑपरेशन में सूरजपुर जिला को मिला द्वितीय स्थान...

Admin

Sat, Apr 29, 2023

सूरजपुर.  राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्पदृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मोतियाबिंद ऑपरेशन करने में प्रदेश के सूरजपुर जिला दूसरे नंबर पर आया है। यह उपलब्धि जिले में पदस्थ समस्त नेत्र चिकित्सा सहायक अधिकारियों पिछले कई सालो अथक प्रयास से तथा नेत्र विभाग के नर्सिंग स्टॉप के सराहनीय सहयोग से जिले में निरंतर सर्जरी करने से कायम हुआ है। वर्ष 2022-23 में 1945 मोतियाबिंद आॅपरेशन करने पर महामारी संचालक डॉक्टर सुभाष मिश्रा द्वारा पदक प्रदान कर सम्मानित किया। जिले को मोतियाबिंद मुक्त करने के लिए मोतियाबिंद मुक्त अभियान भी चलाया गया जिसमें स्वास्थ्य कर्मचारियों का भरपूर सहयोग मिला। इस उपलब्धि के हकदार सभी स्वास्थ्य कर्मी हैं जो प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से इस अभियान में अपनी सक्रियता लगातार बनाएं रखे हैं। उच्च गुणवत्ता युक्त ऑपरेशन से क्षेत्र में सूरजपुर जिला अस्पताल अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकी है। नेत्र विभाग में कार्यरत डॉ. तेरस कंवर नोडल अधिकारी मुकेश राजवाड़े सहायक नोडल अधिकारी एवं नेत्र सहायक अधिकारी मारुति नंदन, चक्रधारी प्रदीप कुजुर, अमित चैरसिया, कृष्णा प्रसाद, एसपी मिश्रा, एलपी दीपांकर, पुष्पराज वर्मा, दीपक गुप्ता, नर्सिंग सिस्टर, जयश्री चक्रवर्ती, विद्यावती, अंजिता, खलखो एवं जिले के समस्त स्वास्थ्य कर्मचारी जिनका प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें