ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: मोदी सरकार का एक वर्ष अनेक उपलब्धियो से भरा रहा...अल्प अवधि मे कई बडे मामलो हुआ समाधान-रेणुका सिंह

Admin

Tue, Jun 9, 2020

राजेश सोनी

सूरजपुर-केन्द्र की मोदी सरकार का एक वर्ष अनेक उपलब्धियो से भरा रहा है यह बात आज यहा केन्द्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिह ने पत्रकारो से चर्चा करते हुये कही है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दुसरे कार्यकाल के एक वर्ष पुरा होने पर आयोजित चर्चा मे उन्होने ने कहा कि केन्द्र की सरकार ने दुसरे वर्ष के कार्यकाल की अल्प अवधि मे कई बडे मामलो का निपटारा किया है जिसमे जम्मु काश्मीर से धारा 370 हटाने का मामला हो या फिर राम मंदिर का मुददा सुलझाना इसके अलावे हमे मुस्लिम बहनो को भी उनके अधिकार दिलाने के लिये बडे फैसले लिये है जिसमे तीन तलाक के मामले मे कानुन बनाया गया जिसे मुस्लिम महिलाये सुरक्षित महसुस कर रही है श्रीमति सिह ने कहा कि जम्मु काश्मीर से जब धारा 370 हटाये जा रहा था तो देश मे ऐसा माहौल बनाया गया जैसे देश मे आग लग जायेगी लेकिन प्रधानमंत्री की कार्य कुशलता रही कि कोई चिल्लपो नही हुआ। केन्दीय राज्य मंत्री श्रीमति सिह ने कहा कि वर्तमान मे हमारा देश कोरोना संकट से जुझ रहा है और यह बडी चुनौती है जिसे प्रधानमंत्री ने आम लोगो को राहत देने के लिये 20 लाख करोड की राहत पैकैज का एलान कर राहत दिया है जिसमे सभी वर्गो का समावेश किया गया है जिससे फिर से एक बार भारत लाकडाउन से उभर कर आत्मनिर्भरता की ओर बढ सके।
क्वारंटाईन सेटरो मे हो रहा भ्रष्टृाचार...
एक सवाल के जवाब मे केन्द्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संकट से जुझने के लिये केन्द्र सरकार प्रर्याप्त राशी राज्य सरकारो को उपलब्ध करा रही है इसके बावजुद पुरे प्रदेश से क्वारंटाईन सेटरो से अव्यव्स्था की शिकायत मिलना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि कही ना कही इन सेटरो मे लापरवाही के साथ भ्रष्टृाचार किया जा रहा है जिससे लोगो मे रौश है उन्होने कहा कि खुद कई बार जिला प्रसाशन का ध्यान आर्कषित करा चुकी है फिर भी व्यव्स्था सुधारने का नाम नही ले रही है उन्होने कहा कि चूकि यह कोरोना संक्रमण काल है लिहाजा भाजपा सडक की राजनिति नही करना चाहती मगर इसका मतलब यह भी नही है कि हम खामोश है इस मामले मे व्यव्स्था नही सुधरी तो भाजपा पुरजोर विरोध करेगी। एक दुसरे सवाल के जवाब मे उन्होने कहा कि भाजपा समुह की पार्टी है विष्णुदेव साय पर केन्द्रीय नेतृत्व ने भरोसा जताते हुये कमान सौपी है उस पर वे खरे उतरेगे उन्हे तो कोई पहलवानी तो नही करनी है इसके लिये उनके साथ कार्यकर्ता की पुरी टीम है रही बात आक्रमता कि तो इसके लिये पार्टी तैयार है।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें