ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: मोबाईल टावर बना शो पीस ,शासकीय सहित निजी कार्य है पूर्ण रूप से बाधित

Admin

Tue, Sep 4, 2018

पप्पू जायसवाल

बिहारपुर-छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मनाया जा रहा है मोबाइल त्यौहार तो वही दूसरी ओर चांदनी बिहारपुर क्षेत्र में कई महीनों से मोबाइल सेवा के साथ  इंटरनेट सेवा है बदहाल...

पाँच गांव मे लगे मोबाइल टावर बना शो पीस  ग्राम महुली मे मोबाइल टावर  तो लगे पर वह कई महीनो से बंद पड़े हुए है   38 गांव के बीच में एक मात्र  छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक हैं वह भी इन्टरनेट सेवा नहीं मिलने से  उपभोक्ताओ को बैंक का कई दिनों तक चक्कर लगाना पड़ता  हैं !  सूरजपुर जिले के दूरस्थ अंचल क्षेत्र चांदनी बिहारपुर के ग्राम पंचायत महुली समेत दो दर्जन गांव  मोबाईल नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे है जिससे नेट के माध्यम से होने वाले सभी कार्य बाधित है जिस कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महुली गाँव में एयरटेल कम्पनी का टावर विगत कई वर्षों से सिर्फ शो पीस के तौर पर खड़ा है जो कि लगने के बाद करीब दो वर्षों तक सेवा देने के पश्चात बन्द हो गया जो कि आज तक बंद ही पड़ा हुआ है । 

वहीं बीएसएनएल कम्पनी के द्वारा खड़े किए गए टॉवर में आइडिया,रिलायंस ,एयरटेल ,वोडाफोन के साथ ही जिओ कम्पनी के द्वारा भी अपना नेटवर्किंग सिस्टम लगाया गया था जिसमे से आइडिया कम्पनी को छोड़कर  अन्य सभी कम्पनी की सेवाएं पूर्ण रूप से ठप्प है । आइडिया कम्पनी का नेटवर्क भी  सिर्फ बात करने तक  ही सीमित है क्योंकि  महुली में आइडिया कम्पनी द्वारा नेट हेतु  2 जी नेटवर्क सिस्टम लगाया गया है जो किसी काम का नही है! जबकि इस टावर के संपर्क में  कई  गांव जुडवानिया , नवडीहा, रामगढ़ , उमझर, रसोंकी , खोहिर , बैजनपाठ सहित 2 दर्जन गाँव मे प्रभावित है! शिक्षकों को भी है भारी परेशानी विभाग द्वारा स्कूलो में  सभी स्कुलो में  टेबलेट वितरण किया गया है जिसमे उनको शाला खुलने तथा बन्द होने के  निर्धारित  समय पर  अंगूठा निशान लगाकर  अपनी उपस्थिति के साथ छात्रों की उपस्तिथि सहित विभिन जानकारी अपलोड करना है  लेकिन उक्त क्षेत्र में इन्टरनेट नहीं होने पर जरुरी जानकारी अपलोड नही हो पा रहा है जिस कारण जो शिक्षक समय पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे है उनको भी कार्यवाही का डर सताने लगा है जो कि वाकई में चिंता का विषय है ।

एक तरफ देश के प्रधानमंत्री द्वारा डिजिटल इंडिया के तहत विभिन्न सेवाये प्रदान करने का दावा किया जा रहा है तो छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मोबाइल त्यौहार मनाया जा रहा है लेकिन चांदनी क्षेत्र में यह भी एक चिंता का विषय है  जियो का एक भी  टावर नहीं लगाए गए यह कैसा मोबाइल त्यौहार चांदनी बिहारपुर क्षेत्र के लिए हैं दूसरी तरफ गाँव मे नेटवर्क की ऐसी दयनीय स्थिति है जिसे देखकर नही लगता कि कभी भी प्रधानमंत्री का सपना पूरा हो पायेगा छत्तीसगढ़ में।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें