ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: मोहल्ला क्लास के बच्चों को दिया गया खिलौने निर्माण का प्रशिक्षण....बच्चों ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण में सीखा मिट्टी के जानवर, पक्षी, फल, सब्जी और आकर्षक खिलौने बनाना

Admin

Sun, Feb 14, 2021

सूरजपुर- नई शिक्षा नीति के तहत् विद्यालयीन छात्रों को खिलौना निर्माण करने हेतु प्रशिक्षित करने का प्रावधान किया गया है. बच्चों के लिए खिलौना उसके बचपन का सबसे अच्छा पसंदीदा साथी होता है. बच्चा जहाँ भी जाता है, अपने खिलौने को अपने साथ लेकर ही जाता है साथ ही बच्चे में सोचने की शक्ति का विकास करने के लिए खिलौना काफी उपयोगी साबित होता है. यह बच्चे के व्यक्तित्व और संज्ञानात्मक विकास में काफी महत्वपूर्ण होता है. इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए जिले के शासकीय प्राथमिक शाला झारपारा के शिक्षक गौतम शर्मा की पहल पर मोहल्ला क्लास में बच्चों को जिले के कुशल प्रशिक्षक नन्द कुमार सिंह के मार्गदर्शन में मिट्टी के खिलौने बनाने का कौशल विकसित करने के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. शिक्षक गौतम शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम के दौरान ‘दुनिया के लिए खिलौने’ बनाने की बात की और भारत को दुनियाँ का ‘खिलौना केंद्र’ यानी ‘टॉय हब’ बनाने की क्षमता पर प्रकाश डाला था। उन्होंने कहा, “हमारे देश में स्थानीय खिलौनों की समृद्ध परंपरा रही है जिससे प्रेरित होकर साथ ही नई शिक्षा नीति 2020 में भी इसे जगह दिये जाने पर उन्होने तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया.प्रशिक्षक नन्द कुमार सिंह के द्वारा बच्चों को मिट्टी के खिलौनों में हाथी,चूहा,गाय,बंदर,मछली,मोर,बतख,कबूतर,बाज,तोता,जीप,कार,नाव,गणेशजी,करेला,टमाटर,बैंगन,भिंडी,मूली, गाजर, मिर्ची, आलू, जामुन, सेब,अनार,आम ,केला,पपीता, संतरा,गुलदस्ते, झोपड़ी इत्यादि बनाना सिखाया गया। उक्त प्रशिक्षण को सफल बनाने में शिक्षक राजेन्द्र जायसवाल का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें