ब्रेकिंग

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को बांटी राहत सामग्री

मछली पकड़ने गए थे पांच दोस्त, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सूचना

: यातायात पुलिस ने लगवाया नेत्र जांच शिविर...वाहन चालकों की आंखों की हुई जांच...

Admin

Sat, Nov 19, 2022

सूरजपुर. यातायात पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाते हुए नेशनल हाईवे पर वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन कर बस, ट्रक व छोटे-बड़े चार पहिया वाहन के चालकों का नेत्र का परीक्षण विशेषज्ञ डॉक्टर से कराया है साथ ही वाहन चालकों को यातायात प्रभारी ने यातायात नियमों का पालन करने की समझाईश दी. नेशनल हाईवे पर ग्राम सतपता में वाहन चालकों का नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जिसमे नेत्र चिकित्सक डॉ. प्रदीप कुजूर ने 110 वाहन चालको की आंखों का परीक्षण किया गया जिनमें 65 चालकों के नेत्र सही पाए गए, 43 वाहन चालकों को चश्मे की आवश्यता होने पर उन्हें चश्मा पहनने एवं 2 चालकों के आंखों में मोतियाबिंद की समस्या पाए जाने पर जल्द ऑपरेशन करने की सलाह दी गई. यातायात प्रभारी ने बताया कि इस कैंप का मुख्य उद्देश्य बस, ट्रक व छोटे 4 पहिया वाहन के चालकों की आंखों की जांच कराना है वाहन चालकों के नेत्र सही रहेंगे तो सफर के दौरान सड़क पर दुर्घटनाएं कम होगी और लोग सुरक्षित रहेंगे.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें