ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: युवक को आत्महत्या करने किए थे मजबूर... सुसाइड नोट मे मृतक ने कई लोगो लिखा है नाम... पुलिस ने 2 आरोपी को किया गिरफ्तार...

Admin

Sun, Jul 2, 2023

शमरोज खान सूरजपुर 

सूरजपुर. चार दिन पूर्व नगर के आदित्य होटल में हंसराज उर्फ हंसू अग्रवाल निवासी नेहरू पार्क रोड सूरजपुर के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने 6 लोगो पर अपराध दर्ज कर एक महिला सहित 2 आरोपियों की गिरफ्तार किया है। जांच पड़ताल में पुलिस ने मृतक के परिजनों एवं गवाहों के कथन लिए गए जिसमें आरोपियों से मृतक हंसराज उर्फ हंसू अग्रवाल के द्वारा अपना पैसा वापस मांगने पर उनके द्वारा मृतक हंसराज अग्रवाल को गाली गलौज कर जान से मारने धमकी देकर आत्महत्या करने के लिये उत्प्रेरित किया गया एवं मृतक हंसराज उर्फ हंसू अग्रवाल के द्वारा एक कापी में मृत्यु पूर्व सुसाईड नोट 5 पेज में लिखा हुआ मिला जिसमें आरोपीगण 1. दिलीप अंदानी पिता मोहन अंदानी निवासी तेलीबांधा रायपुर 2. नवीन बतरा निवासी रायपुर 70 लाख रूपये अलग अलग किस्तो में महादेव बुक का काम दिलाने के नाम पर ठगी करने 3. अरूण सिंह निवासी रायपुर 4. पूजा पाण्डेय निवासी झांसी सूरजपुर हालमुकाम रायपुर 5. रवि अग्रवाल निवासी अम्बिकापुर के द्वारा मृतक का नुकसान पैसा कवर करने के लिये 25 लाख रूपये लेने 6. लिल्ले निवासी सूरजपुर के द्वारा मृतक से 20 से 25 लाख रूपये लेकर धोखा देने और मृतक द्वारा उनसे पैसा वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देकर आत्महत्या करने को उत्प्रेरित करने से मृतक सूरजपुर के आदित्य होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या करना पाये जाने पर आरोपियों के विरूद्ध थाना सूरजपुर में अपराध क्रमांक 271/23 धारा 306, 34 भादसं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज  रामगोपाल गर्ग के सतत् मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक  आई. कल्याण ऐलिसेला ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर लगाया और लगातार विवेचना से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। गठित पुलिस टीम के द्वारा रायपुर में दबिश देकर आरोपी दिलीप अंदानी पिता मोहन अंदानी उम्र 30 वर्ष निवासी रायपुर एवं पूजा पाण्डेय पिता अशोक पाण्डेय उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम झांसी, हालमुकाम पुरानी बस्ती रायपुर को पकड़ा। घटना के बारे में पूछताछ पर दोनों के द्वारा अपना-अपना जुर्म स्वीकार करने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही अतिरिक्ति पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सूरजपुर लक्ष्मण सिंह धुर्वे, एसआई गजपति मिर्रे, संतोष सिंह, , चौकी प्रभारी रेवटी सुनील सिंह, प्रधान आरक्षक अदीप प्रताप सिंह, लखेश साहू, जयप्रकाश तिवारी, अखिलेश पाण्डेय, अजय प्रताप सिंह सक्रिय रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें