ब्रेकिंग

पटना (कोट) में 29 अक्टूबर से संभाग स्तरीय करमा नृत्य प्रतियोगिता, 26 तक पंजीयन

मौसी के घर आए दो मासूम भाइयों को निगल गई नदी, बचाने कूदे बाप-बेटे भी समाए; एक ही झटके में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

कलयुगी बेटे ने ली 70 वर्षीय पिता की जान, लात-घूंसों से पीटकर उतारा मौत के घाट,आरोपी गिरफ्तार

बासेन में 12 हाथियों का कहर, हर्राघाट में दो मकान क्षतिग्रस्त

सूरजपुर में नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

सूचना

: युवा साथी फाउंडेशन दूरस्थ ग्राम पंहुचा...कार्यक्रम का आयोजन कर स्वास्थ्य शिक्षा के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक...

Admin

Tue, May 23, 2023

सूरजपुर. युवा साथी फाउंडेशन जिले के दूरस्थ ग्राम पंचायत खोहिर जो भारत की सबसे बड़ी पंचायत है के आश्रित ग्राम बैजनपाठ, लूल्ह एवं भुंडा गाँव पहुचकर प्रजनन एव शिशु स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. जिसमें गांव के प्रत्येक परिवार से माताओ और बहनो ने सहभागिता कर कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की देखरेख प्रसव पूर्व एवं प्रसव पश्चात विषय पर संस्था सचिव रजनीश गर्ग द्वारा चर्चा के माध्यम से जानकारी दी गई. संस्था के अफरोज खान ने बच्चों की देखरेख टीकाकरण कुपोषण विषय पर जानकारी दी साथ ही 300 पैकेट सेनेटरी पैड, बिस्किट व ओआरएस पैकेट का  वितरण किया गया. युवा साथी फाउंडेशन 30 गांव में प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है जिसके तहत युवा साथी बहन घर घर जाकर संबंधित जानकारी एकत्रित की जा रही है और शासन द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का किस प्रकार लाभ ले सकते हैं के संबंध में बताया गया. सरपंच ने संस्था के इस प्रयास की सहराना करते हुवे बैजनपाठ में बच्चो के पढ़ने के लिए स्कूल संचालित करने का प्रस्ताव रखा और स्कूल हेतु भवन भी उपलब्ध कराने की बात कही इस पर संस्था सचिव रजनीश गर्ग द्वारा जल्द से जल्द इस विषय पर कार्य करते हुए स्थानीय समुदाय के सहयोग से मोहल्ला क्लास प्रारंभ करने की बात कही और संस्था द्वारा यह भी प्रयास किया जायेगा कि संपूर्ण टीकाकरण हो सके। कार्यक्रम को सफल बनाने में सोभनाथ पण्डो, अफरोज खान, प्रदीप गुप्ता, अनील यादव, मीरा रजवाड़े, मंजू, सीता, ममता, लखन ने सहयोग किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें