ब्रेकिंग

ऑफिसर कॉलोनी में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, दो बाइक भी बरामद

100 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में बंधे

शासकीय महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में विश्व रेड क्रॉस दिवस पर कार्यशाला संपन्न

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

पचिरा में पंचमुखी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, श्रद्धालुओं ने लिया कुरीतियों को त्यागने का संकल्प

सूचना

: राजस्व कार्यों में प्रगति हेतु प्रतिदिन चलाएं नक्शा सुधार अभियान-डॉ अलंग

Admin

Thu, Dec 15, 2022

बोले- एसडीएम नियमित निरीक्षण कर रिपोर्ट करें प्रस्तुत 0 कमिश्नर ने किया एसडीएम एवं तहसील कार्यालय का निरीक्षण

सूरजपुर. बुधवार को जिले के दौरे पर पहुंचे संभागायुक्त सरगुजा डॉ.संजय कुमार अलंग ने वार्षिक निरीक्षण रोस्टर एवं राजस्व प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण के तहत यहां के एसडीएम एवं तहसील कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा भी उपस्थित रही। उन्होंने राजस्व कार्यों में प्रगति लाने प्रतिदिन नक्शा सुधार अभियान चलाने तथा सर्व एसडीएम को नियमित निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने निर्देशित किया। सरगुजा संभागायुक्त डॉ. अलंग ने तहसील कार्यालय में राजस्व अभिलेखों एवं दस्तावेजों का अवलोकन करते हुए अविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन भू-अर्जन के लंबित और निराकृत प्रकरणों की जानकारी ली और लंबित प्रकरणों को निर्धारित अवधि में निराकृत कर रिकार्ड दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजी, सर्विस बुक और रिकार्ड रूम, डब्लूवीएन, माल जमादार, नकल शाखा, नायब नजीर, राजस्व न्यायालय, रीडर शाखा, कानूनगो शाखा, नजरात शाखा सहित अन्य शाखा के समस्त पंजियों का अवलोकन किया और सभी शाखाओं के पंजियों को अपडेट करने के निर्देश दिए। उन्होंने नक्शा अपडेट, डिजीटल हस्ताक्षर, नक्शा, खसरा और बी-1 के प्रति के संबंध में भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सिवाय आमदनी पंजी, नोटिस तामिली के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की और तहसीलदार को आवश्यक निर्देश दिए। 

अधिवक्ताओं एवं हितग्राहियों से की चर्चा

 संभागायुक्त डॉ.संजय कुमार अलंग कार्यालय निरीक्षण के दौरान अधिवक्ताओं एवं हितग्राहियों से बड़ी सरलता एवं आत्मीयता से बात की। उन्होंने अधिवक्ताओं से चर्चा कर तहसील के कामकाज की भी जानकारी ली तथा  न्यायालय में होने वाली कठिनाइयों से अवगत हुए तथा भविष्य में ऐसा ना हो इसके लिए राजस्व अधिकारियों को सुधारात्मक कार्य हेतु निर्देशित किया। फोटोकॉपी, अधिवक्ताओं के लिए समय अवधि निर्धारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम रवि सिंह, तहसीलदार  संजय सिंह राठौर, नायब तहसीलदार मोहम्मद इसराइल अंसारी सहित राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें