ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: तमाम दुकानदारियो के बीच रामानुजनगर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक निलंबित...

Admin

Wed, Apr 26, 2023

राजेश सोनी

सूरजपुर. जिले में पुलिस विभाग की कार्य प्रणाली किसी से छिपी नहीं है किस पर कार्यवाही करना है, किसे बचाकर VIP सहूलियत देना है किसे चेक लिस्ट में छोड़ना है. तमाम दुकानदारियो के बीच रामानुजनगर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक निलंबित करने की जानकारी पुलिस ने दी है जिसमे बताया गया है की ‘‘पुलिस चोरी का केस मान समझौता कराने करती रही सौदेबाजी‘‘ संबंधी न्यूज प्रकाशित हुआ था। उपरोक्त विषय पर संज्ञान लेने पर मामला गंभीर प्रकृति का होने, प्रधान आरक्षक के द्वारा कर्तव्य के प्रति घोर अनुशासनहीनता व पुलिस की छवि धूमिल करने पर पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने इसे गंभीरता से लेते हुए थाना रामानुजनगर में पदस्थ प्रधान आरक्षक हेमंत शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केन्द्र सूरजपुर भेजा गया और मामले में प्रारंभिक जांच के आदेश दिए है। साथ ही उसी थाना में पदस्थ नगर सैनिक को नगर सेना कार्यालय भेजने के निर्देश थाना प्रभारी को दिए है। फ़िलहाल पुलिस की छवि को बचाने की जुग्गत में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस की छवि धूमिल करने वालों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। अब कौन किसे समझाए खुद की छवि कितना निराली है..?

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें