ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में अवैध उत्खनन करते 3 ट्रेक्टर पकड़ाए...छूट भैया नेता हुए सक्रिय...

Admin

Sun, Jun 18, 2023

सूरजपुर. गुरुघासी दास राष्ट्रीय उद्यान परिक्षेत्र रेंहंड महुली के  रामगढ़ से पत्थर उत्खनन करते 3 ट्रेक्टर को उद्यानकर्मियो ने पकड़ कर महुली कार्यालय ले जाया गया है. वन्यजीव के साथ लकड़ी तस्करी के लिए बदनाम गुरुघासी दास राष्ट्रीय उद्यान महुली में इन दिनों खनिज संपदा का जमकर दोहन किया जा रहा है प्रतिबंधित क्षेत्र होने के बावजूद उद्यान विभाग के नाक के नीचे खुलेआम नदी नालों से रेत तस्करी, तो वही पहाड़ खोदकर बड़े छोटे पत्थरो की तस्करी की जा रही है. आज उद्यान परिक्षेत्र के गांव रामगढ़ में पत्थरो की अवैध उत्खनन की जा रही थी मौके पर 3 ट्रेक्टर लगी हुई थी जिसमे से एक ट्रैक्टर पर पत्थर लोड कर बाकी ट्रेक्टर पर लोड किया जा रहा था उसी दौरान उद्यानकर्मी पहुँच गए और तीनों ट्रेक्टरों को कार्यवाही करने के लिए महुली कार्यालय ले आये. बताया जा रहा है कि अवैध उत्खनन में लगे एक ट्रैक्टर 

रामगढ़ के सहायक रोजगार सचिव संतोष कुमार जायसवाल की है, दूसरा रामगढ़ सरपंच के रिश्तेदार के साथ एक अन्य की है. उद्यानकर्मी कार्यवाही में जुटी ही थी तो वही क्षेत्र के बदनाम छूट भैया नेता पहुँच गए और कार्यवाही में टांग अड़ाने में लगे हुए है. फिलहाल उद्यान कार्यालय महुली में छूट भैये नेता बड़ी संख्या में मौजूद है जो किसी भी हाल में ट्रेक्टरों पर कार्यवाही नही होने दे रहे है.  क्या उद्यान कर्मचारी कार्यवाही कर पायेगी..? या फिर दे लेकर निपटा दिया जाएगा..? 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें