ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के लिए भाजयुमो नेता दिल्ली रवाना...

Admin

Sun, Oct 3, 2021

सूरजपुर. भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक 5 अक्टूबर को दिल्ली में होने जा रही है जिसमें छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू प्रदेश महामंत्री रितेश गुप्ता तथा टेकेश्वर जैन करेंगे. भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री रितेश गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक 5 अक्टूबर को संपन्न होनी है जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या सहित वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे जिनका मार्गदर्शन प्राप्त होगा तथा आगामी कार्यक्रम प्राप्त होंगे. श्री गुप्ता ने बताया की भाजयूमो छत्तीसगढ़ द्वारा किए गए 1 वर्षों के कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रस्तुत करना है साथ ही आक्रामक विषयों पर हुए आंदोलन चाहे वह धर्मांतरण को लेकर के पूरे जिले भर में पदयात्रा का विषय हो या धर्मांतरण का विरोध करने वाले कार्यकर्ताओं के जिला जाने का विषय हो या छत्तीसगढ़ में युवाओं के बेरोजगारी का मुद्दा हो इस विषय से राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत कराना है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें