: रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ SDM कार्यालय का लिपिक....50 हजार मागे थे जमींन का डायवर्सन करने के लिए....
Admin
Mon, Aug 23, 2021
सुभाष गुप्ता
सूरजपुर. जिले रिश्वत की बहार है आये दिन रिश्वत लेने देने की बाते गाहे बगाहे सामने आती जाती रहती है. नगर में रिश्वत का तालाब बने SDM कार्यालय के डासवर्सन शाखा में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 मुनेश्वर राम को 5000/ रु. रिश्वत लेते हुए ACB की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा है. पीड़ित सुनील कुमार पाण्डेय निवासी रामानुजनगर जिला सूरजपुर ने एसीबी इकाई अम्बिकापुर में शिकायत की गई थी कि ग्राम रामानुजनगर में पटवारी हल्का नंबर 22 में उसकी खसरा नंबर 475/5 में रकबा 0.02 हेक्टेयर जमीन स्थित है जिसके व्यावसायिक डायवर्सन हेतु उसने आवेदन एसडीएम कार्यालय सूरजपुर में लगाया हुआ है डायवर्सन संबंधित कार्य करने के एवज में डायवर्सन शाखा में पदस्थ बाबू मुनेश्वर राम उससे डायवर्सन के एवज में 50000/रु. की मांग कर रहा है. शिकायतकर्ता आरोपी मुनेश्वर राम को रिश्वती रकम नहीं देना चाहता है तथा रिश्वती रकम लेते हुए आरोपी को पकड़वाना चाहता है. शिकायत का सत्यापन कराया गया तथा शिकायत सत्यापन होने पर आज आरोपी मुनेश्वर राम को शिकायतकर्ता से मांगी गई रिश्वती रकम 50000/ रु. में से 5000/रु. की प्रथम किश्त लेते हुए एसडीएम कार्यालय सूरजपुर के डायवर्सन शाखा में पकड़ा गया. आरोपी के विरुद्ध धारा- 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्यवाही की जा रही है.
विज्ञापन
विज्ञापन