ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: रेडक्रास की बैठक...<strong>छत्तीसगढ़ राज्य के चेयरमैन अशोक अग्रवाल ने पण्डो बस्ती में बांटे हाइजीन किट</strong>

Admin

Mon, Apr 3, 2023


सूरजपुर.
  इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी छत्तीसगढ़ के चेयरमैन अशोक अग्रवाल के आगमन पर ग्राम पंचायत लांची के पंडोपारा सूरजपुर में पण्डो जनजाति हेतु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें पण्डो जनजाति के 100 से अधिक लोगों को स्वास्थ्य शिक्षा एवं बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तत्पश्चात चेयरमैन अशोक अग्रवाल, जनपद अध्यक्ष जगलाल देहाती, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर एस सिंह के द्वारा लोगों को हाइजीन किट का वितरण किया गया एवं उनको बेहतर स्वास्थ्य हेतु चेयरमैन जनपद अध्यक्ष एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा स्वास्थ्य शिक्षा दिया गया। जिले के सर्किट हाउस में कलेक्टर की उपस्थिति में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य एवं रेडक्रास टीम की बैठक लेकर सदस्यता को बढ़ाने के लिए सदस्यता अभियान चलाने समस्त स्कूल, जूनियर रेडक्रॉस एवं कॉलेज को यूथ रेडक्रॉस में शत् प्रतिशत पंजीयन कराने, विकास खंड स्तर में उपसमिति का गठन, फस्र्ट एडं की प्रशिक्षण कराने, समस्त स्कूल एवं कॉलेज में वॉलिंटियर तैयार करने को कहा। कलेक्टर ने रेडक्रॉस की ओर से समस्त पंडो जनसंख्या वाले जगह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करने, जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए रेडक्रॉस के द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाकर निक्ष्य मित्र बनाने का निर्देश दिये। उन्होंने जिला में रेडक्रॉस का अलग कार्यालय बनाने का निर्देश दिया, उन्होंने रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से एक विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करने का निर्देश दिये, जिससे लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सके , रेडक्रॉस ब्लड बैंक की स्थापना करने, समस्त विकास खंड में ब्लड डोनेशन कैंप लगाने के भी निर्देश दिये। जिससे जरूरतमंद लोगों को ब्लड की कमी न हो एवं विशाल सेमिनार का आयोजन करने का निर्देश दिये। जिसमे लोगांे को रक्तदान करने के लिए जागरूक किया जा सके और रेडक्रास को बेहतर बनाने हेतु कई अहम मुद्दों पर चर्चा किया गया। श्री अग्रवाल द्वारा रेडक्रॉस द्वारा बेहतर कार्य करने हेतु जिला की तारीफ करते हुए उनके द्वारा कई चीजों के लिए मार्गदर्शन देकर अच्छे कार्य करने हेतु शुभकामनाएं दी। इस दौरान सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. एस.के त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी गणपत नायक, ओमकार पांडे ,अनिल गोयल, विकास अग्रवाल, रजनीश गर्ग, आरफोज खान, डॉ. कुलदीप द्विवेदी, आर.एच.ओ. नितेश मंडावी, सीएचओ भावना सूर्यवंशी जिला संगठन संदीप गुप्ता, लक्षण धारी सिंह, महिला पर्यवेक्षक के.एस. अब्राहमत्र, एनएम एम. बसंती राजवाड़,े वाहन चालक योगेंद्र साहू, मोहम्मद नसीम खान, योगेंद्र साहू और अन्य सदस्य गण उपस्थित थे

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें