: रेत का खेल...? किसके शह सरक्षण निर्देशन में..? किस नेता की शह पर.? भाजपा ने रेत खदानों की जांच कर रिपोर्ट राज्यपाल सहित भाजपा प्रदेशाध्यक्ष,नेता प्रतिपक्ष को भेजी...
Admin
Sat, Dec 4, 2021
राजेश सोनी
सूरजपुर. जिले में किस कदर रेत की अवैध उत्खनन परिवहन कर नदियों का अस्तित्व मिटा कर रेत का अवैध परिवहन कर अन्य प्रदेश भेजा जा रहा है किसके शह पर किसकी सरक्षण में, किसके निर्देशन में, किस नेता की शह पर गोरखधंधा किया जा रहा है यह किसी से छिपा नही है, राजनीति से जुडे नेता अब इस तरह की धंधा करगे यह आम मतदाताओ को विश्वास करना नामुनकिन था लेकिन देर से ही सही सच्चाई तो यही है बहरहाल रेत के खेल का ठोल भाजपा जमकर बजायेगी, फिलहाल हाल में अवैध रेत उत्खनन परिवहन पर भाजपा की पाँच सदस्यीय जांच समिति के पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा,बाबूलाल अग्रवाल जिलाध्यक्ष, भीमसेन अग्रवाल, रामकृपाल साहू एवं भूलन सिंह मरावी ने दौरा करते हुये जिले के सभी रेत खदाने सेमरा, सत्तीपारा -1 ,सत्तीपारा-2,सत्तीपारा-3,बंशीपुर-1, बंशीपुर-2,उमेश्वरपुर,नमदगिरी,कसकेला, भैयाथान,रेवटी,पम्पापुर,खोपा-1,खोपा-2,मसिरा,पासल का निरीक्षण किया गया जिसमें जांच समिति ने पाया गया कि प्रदेश सरकार के संरक्षण में जिला प्रशासन के सहयोग से नियम विरुद्ध रेत का उत्खनन किया जा रहा है जांच रिपोर्ट में बताया गया कि रेत खदानों में भूमि का खसरा नम्बर के अनुसार चिन्हांकन नहीं किया गया है, खदानों में नियमों की जानकारी की सूचना पटल नहीं, बड़ी पोकलेन मशीनों के द्वारा मनमाने ढंग से रेत उत्खनन, 15 से 20 फिट तक नदियों में गढ्ढे हो गये हैं, नदी में बने पुल पुलिया के नजदीक खुदाई जिससे पुल पुलिया क्षतिग्रस्त होने की संभावना है, लोकल मजदूरों एवं ट्रैक्टरों का उपयोग नहीं करते हुये बड़े ट्राला वाहनों से सीधे लोडिंग कर अन्य प्रदेशों को रेत भेजी जा रही है. कितना घन मीटर रेत निकाला गया है इसका भी विवरण नहीं है, ग्राम मसिरा, भैयाथान,पासल,बिहारपुर में अवैध उत्खनन पर यहाँ से किसी भी ठेकेदारों को कार्यादेश जारी नहीं किया गया है, ग्राम पासल में लगभग 100 ट्रक अवैध रेत उत्खनन कर एक स्थान पर कई महीनों से रखा हुआ है और वह किसके द्वारा उत्खनन कर वहाँ रखा गया है इस संबंध में प्रशासन द्वारा कोई जानकारी ग्राम वासियों या जन प्रतिनिधियों को नहीं दिया जा रहा है ठेकेदारों के द्वारा सीमा क्षेत्र से बाहर जानकर मनमाने ढंग से अन्य रकबा से भी खुदाई की जा रही है. जांच दल ने बताया कि ठेकेदारों के द्वारा जिस ढंग से बालू की अवैध खुदाई की जा रही है उससे आने वाले समय में पुल, पुलिया एवं सड़कों का अस्तित्व समाप्त होने की संभावना है, ग्राम रेवटी में महान नदी में शासन के द्वारा रेत उत्खनन का ठेका किया गया है परंतु ग्राम केवटी में कोई महान नदी है ही नहीं, ऐसी स्थिति में ग्रामीण एवं भाजपा के द्वारा कई जगह आन्दोलन धरना प्रदर्शन एवं चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन भी किया गया है जिसमें अधिकारियों ने आश्वासन दिया गया था कि अवैध रेत उत्खनन बंद कर दिया जायेगा पर आज भी मनमाने ढंग से जिला प्रशासन के सहयोग से अवैध रेत निकाला जा रहा है जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी व्याप्त है भाजपा जिलाध्यक्ष बाबुलाल अग्रवाल ने राज्यपाल सहित प्रदेशाध्यक्ष,नेता प्रतिपक्ष को जांच रिपोर्ट भेजकर सभी विषयों का शूक्ष्म अवलोकन करते हुये दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल उचित कार्यवाही किये जाने की मांग की है.

विज्ञापन
विज्ञापन