ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: रेत खदानों से अवैध रेत उत्खनन व परिवहन पर भाजपा का 5 सदस्यीय जांच दल का गठन...

Admin

Tue, Nov 16, 2021

राजेश सोनी
सूरजपुर. भारतीय जनता पार्टी की बैठक जिला भाजपा कार्यालय में हुई और पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा के नेतृत्व में पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया, जिसमें जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भीमसेन अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकृपाल साहू, भूलन सिंह मरावी शामिल हैं. यह दल सरकार द्वारा आबंटित जिले के सभी रेत खदानों का दौरा कर स्थानीय ग्रामीणों से चर्चा कर रेत खदानों मे चल रहे अवैध उत्खनन व नियम विरुद्ध अंतर्राज्यीय परिवहन रोकने के लिए ठोस रणनीति बनायेगी. गौरतलब है कि जिले मंे इन दिनों बडे पैमाने पर आबंटित रेत खदानों के नीयत जगह के बजाय अन्यत्र जगह से रेत उत्खनन किया जा रहा है और वाहनों में क्षमता से अधिक ओवरलोड रेत का परिवहन किया जा रहा है जिससे गांव के सड़क उखड़ रहे हैं, जिसे लेकर ठेकेदार व ग्रामीण कई बार आमने सामने भी हो गए हैं और विवाद की स्थिति निर्मित हो गई थी. गौरतलब है जिला मुख्यालय में रेत का अवैध कारोबार जिस तरफ पैर पसारा हुआ है शासन की कथनी और करनी को उजागर करता है. कई खदान के लिए घाट लीज पर नहीं दी गई है फिर भी रेत धड़ल्ले से निकल रही है और आसपास एरिया में प्रति गाड़ी के दर से माफिया के लोग रेत बेचने का कारोबार कर रहे हैं. पुलिस विभाग राजस्व और खनिज अमले की संयुक्त सांठगांठ से रेत का अवैध कारोबार यहां जमकर फल-फूल रहा है. जिले से रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है इन वाहनों की ना तो कोई जांच-पड़ताल हो रही है और ना ही नदी घाटों पर दबिश देकर अवैध उत्खनन को रोकने का कोई कदम उठाया जा रहा है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें