ब्रेकिंग

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

पचिरा में पंचमुखी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, श्रद्धालुओं ने लिया कुरीतियों को त्यागने का संकल्प

ओड़गी सेंट्रल बैंक में एक माह से 'मैनेजर' की कुर्सी खाली, भीषण गर्मी में दर-दर भटक रहे ग्रामीण और कर्मचारी

तिलसिवा में ट्रक और बाइक की भीषण भिड़ंत, युवक की मौके पर ही मौत

कोरिया सीमा पर मानवता शर्मसार: शिव मंदिर में मिली दो माह की लावारिस मासूम, जांच में जुटी पुलिस

सूचना

: रेहर भूमिगत खदान से चोरी के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार….15 लाख का सामान बरामद…

Admin

Wed, Oct 13, 2021

सूरजपुर. जिले के रेहर भूमिगत खदान में घुसकर करीब 15 लाख कीमत के मशीन की चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया है. रेहर भूमिगत खदान से अज्ञात चोरो ने कीमती सामान को पार करने की खान प्रबंधक की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने धारा 457, 380 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया था. चोरी की पतासाजी के दौरान पुलिस टीम ने सीसीटीव्ही फुटेज व मुखबीर की सूचना पर संदेही ग्राम मानी निवासी रामजीत सिंह को पकड़ा जिससे कडाई से पूछताछ करने पर बताया कि अपने साथी गेतरा निवासी नंदकेश्वर सिंह 58 वर्ष, ग्राम लाईनपारा मानी निवासी मुनेश्वर सिंह 21 वर्ष, सनी यादव 21 वर्ष, मुन्ना सिंह 55 वर्ष व एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. आरोपियों के निशानदेही पर खदान से चोरी किए गए कैमरा, फलोमीटर, वाटरसेंसर, कम्प्रेशर, वाई-फाई सिस्टम, 10 एचपी मोटर व पम्प, स्ट्राटर कीमत 15 लाख रूपये का सामान जप्त कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया. मामले में एक आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी सरगर्मी से की जा रही है. पुलिस की कार्यवाही में थाना प्रभारी सूरजपुर धर्मानंद शुक्ला, एएसआई बृजकिशोर पाण्डेय, प्रधान आरक्षक बिसुनदेव पैंकरा, अदीप प्रताप सिंह, आरक्षक रामकुमार नायक सक्रिय रहे.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें