ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: रोका-छेका में पशुओं का उपचार...

Admin

Tue, Jul 11, 2023

सूरजपुर.  जिले में 06 जुलाई से 17 जुलाई तक रोका छेका कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। जिसमें पशु चिकित्सा विभाग द्वारा शिविर का आयोजन कर पशु स्वास्थ, नस्ल सुधार, बधियाकरण, कृत्रिम गर्भाधान एवं पशु टीकाकरण के साथ-साथ गौठान में पशुओं का प्रबंधन रख-रखाव की उचित व्यवस्था एवं हरे चारा हेतु चारागाह की स्थापना संबंधी कार्य सम्पादित किया जाना है। जिले के प्रत्येक विकासखण्डांे के गौठानों में पशुपालन विभाग द्वारा रोका-छेका शिविरों का आयोजन प्रारंभ है। रोका-छेका कार्यक्रम के अन्तगर्त पालतू मवेशियों को अपने स्थान पर रख कर चारा, पानी की समुचित व्यवस्था करने, गौठान में निर्धारित शुल्क जमा कर चरवाहे के साथ गौठान में चरने एवं गांव की सड़कों में आवारा पशुओं के साथ पालतू पशुओं को खुले में न छोड़ने, पशु पालन से उत्सर्जित होने ने वाले अपशिष्ट के लिए स्वयं की व्यवस्था के साथ सामूहिक व्यवस्था में सहभागिता करने जैसी कार्ययोजना बनायी गयी है। जिसमें कृषकों द्वारा काफी रुचि लिया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें