ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: रोको अउ टोको अभियान में शामिल हुए कलेक्टर, लोगों से कोविड प्रोटोकाॅल पालन करने की अपील....

Admin

Wed, Jul 28, 2021

सूरजपुर. नगर में 25 जुन से प्रारंभ यूनिसेफ, मीडिया कलेक्टिव फॉर चाइल्ड राइट्स व एमएसएसवीपी, जिला प्रशासन के सहयोग से रोको अउ टोको अभियान नगर सहित वार्डो में भ्रमण कर लोगो को कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराने की अपील की जा रही है. आज जन जागरूकता अभियान के दौरान वहाँ से गुजर रहे जिले के कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने गाड़ी से उतरकर रोको अउ टोको अभियान के शामिल होकर दुकानदारों के साथ लोगो को कोरोना नियमो के पालन की समझाइश देते हुए शतप्रतिशत टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित किये. सड़क व सर्वाजनिक स्थानो पर बगैर मास्क के सडक पर चल रहे लोगो को रोक और टोक कर मास्क लगाने की अपील की. उन्होंने जिले के लोगो को कोविड व्यवहारों में मास्क पहनना, शारीरिक दूरी रखना, साबुन से हाथ धोना और भीड़-भाड़ वाली जगह से बचने के लिये अपील की. तो वही कोरोना मुक्त होने के लिये लोगो से कोविड वैक्सीन लगाने को कहा है. आज सप्ताहिक बाजार रहने कारण कोरोना से लापरवाह बने लोगो को सचेत करते हुये रोको अउ टोको टीम ने कोरोना गाईड लाइन का पालन करने का निवेदन किया. भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम कृपाल साहु ने अभियान का समर्थन कर स्वंमसेवको का उत्साह बढाया. तो वही कोतवाली थाना के निरिक्षक धर्मानंद शुक्ला ने अभियान में शामिल होकर सडक पर कोरोना प्रोटोकाल से बेखबर लोगो की खबर ली. रोको अउ टोको अभियान के अंतिम चरण में अभियान टीम ने नगर के सभी वार्डो में लोगो से जन संपर्क कर कोविड से सुरक्षा बचाव, भीड भाड वाले जगह से दुर रहने के साथ कोविड का टीकाकरण कराने की अपील की है. आज के अभियान में प्रत्येक दिवस अभियान में भाग लेने वाले नगर के युवा पत्रकार शमरोज खान, कौशलेंद्र यादव, सुभाष गुप्ता, अमीर खान, नीरज साहू, पप्पू जायसवाल, राजेश गुप्ता, नदीम खान, कर्मचारी संघ के उप प्रांतीयध्यक्ष सविना मंसुरी सहित रोको अउ टोको दल के स्वयंसेवक विनीता सिन्हा, साबरीन फातिमा, प्रेमलता प्रजापति, लीलावती, कार्तिक मजुमदार, रमेश साहु, गोविंदा साहू, जिलेज साहू, सोमनाथ राजवाडे़ आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें