ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: लाक डाउन मे अवैध गुटका का बड़ा खेप पकड़ाया.... 36 लाख का अवैध गुटखा

Admin

Thu, Jul 30, 2020


सूरजपुर-लाक डाउन मे जिले मे अवैध गुटका कारोबारीयो का जलवा है खुलकर जिले अवैध गुटके का परिवहन किया जा रहा है तो वही पुलिस इक्का दुक्का कार्यवाही करके अपना कर्तव्य निभा रही है आज प्रेमनगर में प्रशासन व पुलिस टीम को करीब 36 लाख का अवैध गुटखा पकडने मे सफल हुये। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेमनगर के चेक पोस्ट में बिलासपुर से आ रही ट्रक क्रमांक up 71 ap 0926 को रोक तलाशी ली गई तो उसमें अवैध राज श्री गुटखा पाया गया । जांच में मुक्कमल दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर चेक पोस्ट में मौजूद हेड कांस्टेबल अनुराग यादव ने इसकी सूचना आला अफसरों को दी ,जिस पर प्रेमनगर से तहसीलदार उमेश कुशवाहा व नगर निरीक्षक ओ पी कुजूर मोके पर पहुँचते इसके पूर्व ट्रक चालक ट्रक लेकर रघुनाथपुर के एक गोदाम पहुँच कर उक्त 285 बोरा गुटखा को खाली कराया जाने लगा। मोके पर पहुँचे टीम ने एक बार फिर दस्तावेज की मांग की तो चालक ने भैयाथान के दिनेश जनरल स्टोर का माल होना बताया जबकि माल यहां खाली करने के सवाल पर चालक अकबका गया। जिस पर टीम ने ट्रक जब्त कर थाने ले आया गया है। ट्रक में करीब 36 लाख का गुटखा होना बताया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।बताया गया है कि बिल बाउचर में भी झोलझाल है। बिल में 23 लाख का माल अंकित है जबकि ट्रक में 36 लाख का 285 बोरा गुटखा लोड है।पुलिस की कार्रवाई के दौरान प्रेमनगर के एक बड़े व्यवसायी ने अपना माल होने का दावा करते हुए निपटाने के आग्रह किया गया पर पुलिस व प्रशासन ने फिलहाल एक नही सुनी है।इस कार्रवाई में तहसीलदार उमेश कुशवाह , टीआई श्री कुजूर के साथ महेश्वर पैकरा, जी आर चैहान , महेंद्र सिंह ,खेलसाय, राकेश पोर्ते, अम्बिका सिंह ,तूफान सिंह आदि का सक्रिय योगदान रहा।

इसी तरह महज कुछ दिनो पूर्व सूरजपुर के बडकापारा मे तीन टृक गुटका लोड को अनलोड किया जा रहा था जिसकी सुचना मोहल्ले के जागरुक नागरिको ने कोतवाली थाने को दिया था लेकिन पुलिस तो वहा पहुची नही,ना ही किसी तरह का जहमत जोखिम उठाने की पुलिस की हिम्मत नहीं हुई। वैसे भी मुख्यालय मे कोतवाली थाना निरीक्षक जी का नाम धर्मानंद है वहा अधर्म कैसे फलफुल सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें