ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: लाखो की जुआ फड़ से कार्यवाही हुई 53 हजार 370 रुपये की....

Admin

Mon, Apr 6, 2020

राजेश सोनी

सूरजपुर- लाक डाउन में कोतवाली पुलिस ने गिरवरगंज के निर्माणाधीन मकान के पीछे बांस झाड़ के नीचे जुआ खेल रहे 11 जुआड़ियों को जुआ खेलते पकड़ा है जिनके पास व जुआ फड से 53 हजार 370 रूपये जप्त कर धारा 188, 34 भारतीय दण्ड संहिता, धारा 13 जुआ एक्ट व महामारी अधिनियम 1897 की धारा 3 के तहत कार्यवाही किया है। रविवार को मुखबीर कि सुचना पर कोरोना वायरस महामारी के दौरान लाॅकडाउन की स्थिति में जुआ खेल रहे 11 जुआड़ियों को घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस टीम ने जुआ फड़ से 53 हजार 370 रूपये जप्त कर कार्यवाही की है। जबकि स्थानिय व् विश्वनीय सूत्रों के मुताबिक जुआड़ियों के जुआ फड़ में दो से तीन लाख रुपयों का बताया जा रहा साथ ही पुलिस के मुखबीर के द्वारा ही जुए का फड़ का संचालन किया जा रहा था| वैसे भी जिस जिले के थाना में 24 पेटी की जगह मात्र 24 पाव की शराब का केस दर्ज की जाती है वहा जुए की रकम कम दर्शाना कोई बड़ी बात नहीं है| बरहाल पुलिस की कार्यवाही में थाना प्रभारी सूरजपुर धर्मानंद शुक्ला, एसआई हिम्मत सिंह शेखावत, रश्मि सिंह, आरक्षक रामकुमार नायक, प्रेमसागर साहू, अजीत प्रताप सिंह, नूतन किशोर कनौजिया, दरशलाल देवांगन व विरेन्द्र सारथी सक्रिय रहे।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें