ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: लिफ्ट मांगकर पार की थी बाईक, एक साल बाद आया पुलिस के हाथ

Admin

Fri, Aug 17, 2018
शमरोज खान सूरजपुर-सूरजपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मदननगर निवासी प्रकाश किस्पोट्टा पिता रामप्रसाद किस्पोट्टा ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दोपहर करीब 1.00 बजे बैंक आफ इण्डिया शाखा सूरजपुर के पास से एक व्यक्ति जो बृजनगर से लिफ्ट मांग कर साथ सूरजपुर आया था और मौका पाकर प्रार्थी के स्लेटी कलर के डिस्कव्हर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 15 सीडी 4172 को चोरी कर ले गया। प्रकाश किस्पोट्टा की रिपोर्ट पर थाना में धारा 379 भादवि के तहत् मामला पंजीबद्व कर जांच में लिया गया। दिनदहाडे बीच शहर में हुये चोरी के मामले को गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक जीएस जायसवाल ने मामले का खुलासा करने के निर्देश कोतवाली पुलिस को दिये थे। कोतवाली पुलिस के द्वारा प्रकरण में संदेही अमित देवांगन पिता स्व. सूरज प्रसाद निवासी ग्राम कसकेला, थाना जयनगर का पतासाजी किया जा रहा था जो घटना दिनांक से फरार चल रहा था। गत् 16 अगस्त को दिवस मुखबीर से सूचना मिली कि संदेही ग्राम दतिमा चौक के पास घुमते देखा गया है जिसकी सूचना पर थाना सूरजपुर की पुलिस टीम के द्वारा दतिमा चौक के पास घेराबंदी कर अमित देवांगन को पकड़ा गया, पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि घटना दिनांक को चोरी किये गये मोटर सायकल को ग्राम सतनगर में बालमीत देंवागन के यहां रखकर बाहर चले जाना बताया, आरोपी के निशानदेही पर चोरी हुये मोटर सायकल कीमत 20 हजार रूपये का बरामद किया गया। इसके अलावा ग्राम डडगवां, थाना लुण्ड्रा, जिला सरगुजा निवासी संजय तिर्की के एक माईक्रोमैक्स मोबाईल कीमत 1 हजार रूपये को भी चोरी करना स्वीकार किया। प्रकरण में आरोपी अमित देवांगन के विरूद्व अपराध सबूत पाये जाने पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। ज्ञात हो कि आरोपी अमित देवांगन के विरूद्व सूरजपुर न्यायालय से एक प्रकरण में स्थाई गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया था। इस कार्यवाही में सूरजपुर थाना प्रभारी दीपक पासवान,ऐसन पाल, राजकुमार पासवान एवं रामकुमार नायक सक्रिय रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें