: वजन त्योहार के दौरान जिले के कलेक्टर ने दोनों पुत्रियों का आंगनबाड़ी केंद्र में वजन कराया....सेल्फी लेकर वजन कराने किया प्रेरित....
Admin
Wed, Jul 7, 2021
राजेश सोनी
सूरजपुर. जिले में 7 जुलाई से 16 तक सभी आंगन बाडी केन्द्रो में वजन त्योहार का आयोजन किया जा रहा है जिससे 5वर्ष से कम आयु के बच्चो में पोषक स्तर पर आंकलन कर पोषण का स्तर पता चल सके. इसी तारंम्तार में जिले के कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह एवं डॉ. सुनीता सिंह ने अपने दोनों पुत्रियों आद्या सिंह एवं अक्षरा सिंह का वजन त्यौहार के अवसर पर पंच मंदिर वार्ड के आंगनबाड़ी केंद्र पहुंच कर वजन कराया है. 4 वर्ष की आद्या का वजन 19.01 एवं ऊंचाई 105 सेंटीमीटर है उसी तरह छोटी बेटी अक्षरा सिंह का वजन 14.18 एवं ऊंचाई 98 सेंटीमीटर है. आद्य एवं अक्षरा दोनों ने सेल्फी लेकर सभी 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को वजन कराने के लिए प्रेरणा की स्रोत बनी है. इस दौरान कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह एवं डॉ सुनीता सिंह ने आंगनबाड़ी परिसर में पोषण वाटिका के रूप में मुनगा पौधा का रोपण किया है. गौरतलब है कि महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा 05 वर्ष से कम आयु के बच्चों में पोषण स्तर के आंकलन हेतु समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित करते हुये प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष जिले के सभी आंगन बाडी केन्द्रो में वजन त्योहार का आयोजन किया जा रहा है. महिला एवं बाल विकास अधिकारी चन्द्रबेेश सिंह सिसोदिया ने बताया कि विभाग 07 जुलाई से 16 जुलाई तक सभी ऑगनबाड़ी केन्द्रों में वजन त्यौहार कोविड-19 के सुरक्षा मानकों का पालन करते हुये किये जा रहे है. वजन त्यौहार से कुपोषण की स्थिति, 05 वर्ष के कम आयु के बच्चों का वजन कर वृद्धि निगरानी पंजी में आंकन कर पोषण स्तर ज्ञात किया जायेगा. 07 से 16 जुलाई 2021 तक ऑगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों का वजन लेकर ऑनलाईन साफ्टवेयर में डाटा एंट्री कर पोषण स्तर ज्ञात किया जायेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन