ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: वन भूमि का पट्टा चाहिए तो 15 हजार रुपए दो और ले जाओ….15 हजार रुपये प्रति एकड की मांग…..ग्रामीणो ने कलेक्टर से की शिकायत………

Admin

Tue, Feb 2, 2021

राजेश सोनी
सूरजपुर-वन भूमि का पट्टा चाहिए तो 15 हजार रुपए दो और ले जाओ पट्टा ऐसा कहना एक फोरेस्टर का है।यह आरोप ओड़गी ब्लॉक के पेंडारी के ग्रामीणों ने लगाते हुए इसकी शिकायत कलेक्टर से की है. बड़ी संख्या में पेंडारी के ग्रामीण मंगलवार को जिला मुख्यालय में कलेक्टर से मिलने पहुँचे थे। भाजपा नेता सत्यनारायण सिंह व राजेश्वर तिवारी की अगुवाई में ग्रामीणों ने कलेक्टर को दिए शिकायत में कहा है कि पेंडारी पंचायत के पी 576 में ऐसे लोगो को वन भूमि का पट्टा दिया जा रहा जो कभी जंगल मे काबिज ही नही थे।ग्रामीणों का आरोप है कि पदस्थ फोरेस्टर ने जंगल की भूमि का पट्टा देने के लिए 15 हजार रुपए प्रति एकड़ की दर निर्धारित की है।अब उनके पास तो उक्त राशि है नही जिससे वे पैसा नही दे पा रहे है तो उन्हें पट्टा नही मिल पा रहा और फर्जी लोग पैसो के बल पर पट्टा हासिल कर ले रहे है।ग्रामीणों ने बताया है कि इस जगह पर 100 से अधिक लोग है जो करीब 50 वर्षो से जंगल की भूमि पर काबिज है और 2012 में जब यह नियम लागू हुआ था तब वे इस भूमि के मालिकाना हक के लिए फार्म भरा था लेकिन अब वे अपात्र की श्रेणी में है. जिससे वे भूमिहीन हो गए है. ग्रामीणों ने इसकी सूची भी दी है जिसमे आदिवासी व पंडो जनजाति के लोग है जिन्हें अपात्र किया गया है. ग्रामीणों ने इसकी निष्पक्ष जांच करा कर फर्जी पट्टा निरस्त कर दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई व उन्हें वन भूमि का पट्टा दिलाये जाने की मांग की है।
नही मिली मजदूरी….
पेंडारी के ग्रामीणों ने कलेक्टर को एक अलग ज्ञापन देकर मजदूरी नही मिलने की बात कही है।ग्रामीणों ने कहा है कि वनभूमि के पी 576 में गौठान के पास बांस ठूठ खोदाई का कार्य किया है. जिसमे करीब 19 ग्रामीणो ने मजदुरी की है जिसका आज तक मजदूरी भुगतान नही मिला है. मजदुरी मांगने पर टाल मटोल किया जा रहा है। जिन ग्रामीणो ने मजदूरी नही मिली है उनके नाम विजय कुमार,शिवशंकर सिंह,शिवधारी ,मोहन सिंह,काशीराम बुधु सिंह, बैजनाथ,देवसाय, कमलेश,जगमोहन,अमर कुंवर,निर्मला,बहादुर,पुष्पराज हँसलाल,सुखमनिया, बजरंग,राजबली आदि है। ग्रामीणों का यहाँ भी वन कर्मियों पर बड़ा आरोप यह है कि जिन लोगो ने काम नही किया है उन्हें भुगतान किया गया है.उनके नाम भी ग्रामीणों ने दिया है जो बगैर काम किये मजदूरी हासिल कर लिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें