ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: विधानसभा निर्वाचन 2023... अधिकारी कर्मचारी सहित मतदान दलों का प्रशिक्षण...

Admin

Tue, Oct 10, 2023

सूरजपुर.  विधानसभा निर्वाचन 2023 निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस कर्मियों का प्रशिक्षण 11 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक रखा गया है। यह प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनरों के माध्यमों से प्रशिक्षण स्थल पुलिस लाईन सूरजपुर, पुलिस थाना प्रतापपुर, पुलिस थाना प्रेमनगर एवं सिलफिली बटालियन मे दिया जायेगा। प्रशिक्षण में भाग लेने वाले प्रशिक्षणार्थी क्रमशः सूरजपुर डिवीजन के पुलिसकर्मी, प्रतापपुर डिवीजन के पुलिसकर्मी, प्रेमनगर डिविजन के कर्मी व सिलफिली बटालियन से संबंधित है।

13 अक्टूबर को ’’नाम निर्देशन टीम’’ का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण

नामांकन लिए जाने व मतगणना परिणाम तैयार करने दल (नॉमिनेशन टीम) के रिटर्निंग ऑफिसर, सहा. रिटर्निंग ऑफिसर एवं सदस्य अधिकारी, कर्मचारियों का द्वितीय चरण प्रशिक्षण 13 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित किया है।

16 से 18 अक्टूबर को मतदान दलों (पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों) के प्रथम चरण प्रशिक्षण

विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु मतदान दलों (पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों)का प्रथम चरण प्रशिक्षण 16 से 18 अक्टूबर तक विभिन्न प्रशिक्षण स्थलों में आयोजित किया गया है। जिसमे संस्थावार प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर द्वारा दिया जायेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें