ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर *पर्यावरण बचाओ* विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता

Admin

Wed, Jun 6, 2018
मारवाड़ी युवा मंच, *महामाया शाखा* द्वारा आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर *पर्यावरण बचाओ* विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन *प्रान्तीय उपाध्यक्ष मुख्यालय श्री अंशुल गोयल जी* के मुख्य आतिथ्य मे कुण्डला सिटी स्थित स्मार्ट किड्स स्कूल मे किया गया। यह प्रतियोगिता दो वर्गों ग्रुप A - 4 वर्ष से 6 वर्ष तक (रंग भरो) ग्रुप B - 8 वर्ष से 13 वर्ष  तक (चित्र बनाओ रंग भरो) मे आयोजित की गयी थी। शाखा द्वारा दोनो वर्गों के लिए सभी बच्चों को *सांत्वना पुरस्कार के साथ साथ विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।* कार्यक्रम के अंत मे सभी प्रतिभागियों को शाखा की ओर से *फ्रुटी और चॉकलेट, डेरी मिल्क, बिस्कुट, मिक्चर* भी दिया गया। इसके पश्चात कालोनी मे और प्रतिदिन लगने वाला गुदरी बाजार में घुम घुम कर पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य मे *प्लास्टिक हटाओ-पर्यावरण बचाओ* के तहत शाखा द्वारा कपडे के थैले उपयोग करने की सलाह देते हुये प्लास्टिक का बहिष्कार किया और *कपडे के थैलियो* का निःशुल्क वितरण भी किये गया

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें