ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: विश्व बाल दिवस पर......मनाया जा रहा दोस्ती सप्ताह...... कलेक्टर को बैण्ड बांधकर बच्चो ने की दोस्ती......

Admin

Fri, Nov 20, 2020

राजेश सोनी

सूरजपुर-विश्व बाल दिवस के अवसर पर बच्चो से दोस्ती सप्ताह पर चाईल्डलाइन के सदस्यों द्वारा स्कूली बच्चों को कलेक्टर रणबीर शर्मा से मुलाकात कर बच्चो ने केक काटा. साथ ही बच्चो नें कलेक्टर को फ्रेंडशिप बैण्ड बांधकर दोस्ती की। चाईल्डलाईन के सदस्यों ने बताया कि दोस्ती कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के मुद्दो को विभिन्न विभागों एवं सामुदाय से जोड़ने एवं संचालित करने व विभिन्न योजनाओ से अवगत कराना है। इसके साथ ही बच्चों के साथ प्रशासनिक अधिकारियो की दोस्ती से उनका उत्साहवर्धन करना है, जिससे वे अपने आपकों सुरक्षित महसूस करें। कलेक्टर श्री शर्मा ने बच्चो से स्नेह करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होनें कहा कि मै बच्चो के अधिकार एवं सुरक्षा के लिये हमेशा तत्पर रहूंगा और बच्चों ने बैण्ड बांधकर दोस्ती की है, जिसे उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए बेहतर व्यवस्थाओं का विकास करते हुए एक सच्चे दोस्त की तरह निभाने की बात कही उन्होंने चाईल्डलाइन की टीम और बच्चों को शुभकामनाए भी दी।
दोस्ती कार्यक्रम में चाईल्ड लाईन के समन्वयक कार्तिक मजूमदार, शीतल सिंह, सुनिर्मल मजुमदार, गीता गिरी व स्कूली बच्चे पलक मन्सूरी, हर्षिता प्रजापति, एलिस तिग्गा, असहर सिद्धीकी, नितिन साहू, वर्षा साहू, एलविन तिग्गा उपस्थित रहेे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें