: वो बताते रही कि मेरी पुत्री को मारकर फेक दिया है...लेकिन पुलिस गुमराह करती रही...?डेढ साल बाद मिला कंकाल...पति ही निकला हत्यारा...नामजद शिकायत के बाद भी...
Admin
Sat, May 28, 2022
राजेश सोनी
सूरजपुर. वह चिल्लाते रही…न्याय की गुहार लगाते रही…थाना से लेकर सरगुजा आई से फरियाद लगाती रही लेकिन क्या मजाल की पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेती..डेढ साल बाद उसी थाने की पुलिस ने सोनी साहु का कंकाल बरामद उसके पति और ससुर को गिरफ्तार किया है जिस थाने से सोनी साहु की मां को जलील करके भगा दिया जाता रहा. मौत से पहले सोनी साहु को एहसास हो गया था कि मेरे पति व परिजन उसे जान से मार देगे इसलिये उसने मौत होने से पहले चादनी पुलिस थाने से लिखित शिकायत की थी जिसमें उसके पति तिरथ यादव उसे जान से मार डालेगा. लेकिन तब भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही. पुरा मामला बिहारपुर चांदनी का है वहा कि रहने वाली सोनी साहु 2 जनवरी 2021 से गायब थी गुम होने से पहले उसने चांदनी थाने में अपने पति के खिलाफ मारपीट करने व जान से मारकर फेकने की लिखित शिकायत की थी और पुरे घटना की जानकारी अपने मायके वालो को भी दी थी. पुलिस ने अगर तत्काल उसके आवेदन पर सुनवाई कर ली होती तो आज ये दिन नही आता. मृतक की मां सुशीला साहु ने बहुत दिनो तक अपने पुत्री को न देखने पर थाने सहित उच्चधिकारियों से गुहार लगाई कि उसकी पुत्री सोनी साहु जो गर्भवती भी थी और उसका पति आये दिन उसके साथ मारपीट करता था और मार कर फेक देने की घमकी भी देता था इस आशंका से डरी हुई मां ने पुलिस को सीधे रुप से कहा कि मेरी बेटी की उसके पति व परिजनो ने मिलकर हत्या कर शव को कही फेक दिया. उसके बावजूद भी पुलिस ने इस मामले को कोई दिलचस्पी नही दिखाई. फरियादी मां लगातार थाना सहित उच्चअधिकारियों तक नामजद शिकायत की थी. आज उसके शिकायत उसके कहे गये एक एक बात सत्य साबित हुई. वह कल भी यही कहती थी थी कि उसकी उसकी बेटी को बहुत पहले ही मारकर फेक दिया गया है पुलिस उसे गुमराह करती रही. आज उसका कंकाल मिला तो वह बिखर गई.
डेढ साल बाद हो सका खुलासा
वैसे तो चांदनी बिहारपुर क्षेत्र के अंचल को पता था कि सोनी साहु की मौत हो चुकी है उसको मार दिया गया है. फिर भी वह पुलिस की कागज में जिंदा थी और पंजाब पटियाला में रहने और उससे बात करने की दावा किया जाता रहा. वक्त बदला और कुर्सी बदली और हो गया कार्यवाही. पुलिस ने बताया कि सोनी साहु की हत्या 3 जनवरी को भोर में डडे वार कर उसके पति तिरथ राम यादव ने कर दिया था वह अपने पिता राम मोहन यादव के सहयोग से सोनी के शव को जंगल में ले जाकर गडढे खोद कर गांड दिया था. फिलहाल चांदनी पुलिस ने आरोपी पिता पुत्र को धारा 302,201,34 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है पुलिस की टीम में बंसंत खलको, बृजेश यादव, आरक्षक रवि पाण्डेय, संत कुमार पैकरा, अनिल, चेतल राम राजवाडे का विशेष योगदान रहा.
कमाल की पुलिसिंग
जिले में तीन पुलिस अधीक्षक आये और चले गये हालाकि महिला पुलिस अधीक्षक की स्थापना से सुशीला साहु के मन में एक आशा जगी की उसकी भावनाओ को समझने वाली महिला आ गई है और उसकी पुत्री जिंदा या मुर्दा की जानकारी मिल जायेगी पर वह भी नही हो सका. तो वही थाना प्रभारियों की बात करे तो उनकी भी संदिग्ध गतिविधियां सामने आते रही. सुशीला साहु ने बताया पूर्व प्रभारी पर पहले ही लाखो रुपये का लेनदेन का आरोप भी लगाई थी. तभी शायद इस मामला का खुलासा होने में पुलिस को डेढ साल लग गये जब उनका स्थानांतरण हो गया. क्या ऐसे पुलिस अधिकारियों को 15 अगस्त 26 जनवरी में सम्मान दिये जायेगे जो अपने कर्तव्य से कोसो दुर अपनी झोली भरते रहे..?
विज्ञापन
विज्ञापन