ब्रेकिंग

राख के नीचे सुलगता आक्रोश, पुलिस की धरपकड़ शुरू, निर्दोष फंसे तो थाने के घेराव का अल्टीमेटम

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूचना

: शराबी चालक व ब्लैक फिल्म वाली वाहनों की अब खैर नहीं

Admin

Mon, Jul 16, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- वाहनों में काली फिल्म लगाकर पारदर्शिता खत्म करने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों की अब खैर नहीं है, पुलिस कप्तान जीएस जायसवाल ने ऐसा करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देष दिये है। निर्देष के तहत आज पहले दिन ही अभियान चलाकर 24 काली फिल्म वाली वाहनों एवं दो शराबी चालकों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए 48 हजार रूपये बतौर समन्स शुल्क वसूल किये और दो वाहनों को जप्त किया है। विश्रामपुर और प्रतापपुर में सर्वाधिक कार्रवाई इस अभियान के तहत काली फिल्म वाली वाहनों के विरूद्ध कार्रवाई करने में विश्रामपुर व प्रतापपुर ने सर्वाधिक सक्रियता दिखाई। प्रतापपुर पुलिस ने 6, विश्रामपुर पुलिस ने 15, सूरजपुर, चंदौरा और बसदेई पुलिस ने एक- एक वाहन के विरूद्ध कार्रवाई की। इसी प्रकार शराब पीकर वाहन चलाते पाये जाने पर करंजी और प्रतापपुर पुलिस ने एक- एक वाहन व चालक के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए वाहन को जप्त किया है। कार्रवाई से मचा हड़कम्प सूरजपुर जिले में इस तरह की कार्रवाई अभियान चलाकर पहली बार की गई है, पुलिस अधीक्षक जीएस जायसवाल के निर्देषन में हुई इस कार्रवाई से वाहन चालकों और मालिकों में हड़कम्प मच गया है। कार्रवाई के दौरान कई सफेदपोष नेता और स्टाईलबाज नवयुवकों को बगलें झांकते देखा गया। वहीं जांच के दौरान कई वाहन मालिक सिफारिष करते नजर आये।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें