ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: शराबी पटवारी की करतूत...दूसरे जमीन को दूसरे के नाम की...हो गई रजिस्ट्री...पटवारी सहित दो पर अपराध दर्ज...

Admin

Sat, Sep 17, 2022

राजेश सोनी.
सूरजपुर.दूसरे की भूमि को दूूसरे के नाम कर जमीन को बेचने के मामले में ओड़गी पुलिस ने पटवारी सहित दो पर धारा 420,467,468,471,34 के तहत अपराध दर्ज किया है प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रामपुर थाना ओडगी दिनेश पिता मोहन राम जाति पनिका उम्र 22 के नाम पर उसकी बुआ ने खसरा नंबर 294/ 3 रकबा 0.30 हे. की वसीयत 2020 में की थी. बुआ की मृत्यु के बाद विधि अनुसार उसके नाम पर भू अभिलेख पर दर्ज हुई थी. दिनाँक 23 जुलाई 2022 को उसके नाम की भूमि जगत नारायण के नाम पर दिखने लगी. 5 अगस्त 2022 को जगत नारायण के साथ हल्का पटवारी विजेंद्र सिंह के सहयोग से भूमि को जयमति गुप्ता पति मनोहर गुप्ता के नाम बिक्री कर दी, रजिस्ट्री सूरजपुर में हुईं. पूरे मामले की शिकायत पर पुलिस ने जगत नारायण व पटवारी विजेंद्र सिंह को कागजों में धोखाधड़ी जालसाजी कूट रचना कर भूमि की बिक्री करने के मामले में धारा 420,467,468,471,34 के तहत अपराध दर्ज किया है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें