ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: शराबी पटवारी हुआ निलंबित….किसान थे परेशान…गिरदावरी रिपोर्ट में धान के जगह पर तुवर,तील,मक्का का फसल दर्शाया था…

Admin

Wed, Nov 10, 2021

राजेश सोनी
सूरजपुर. शराबी पटवारी हुये निलंबित, जिले के कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान ने लेते हुये एसडीएम को कार्यवाही करने के निर्देश देने पर भैयाथान एसडीएम ने हल्का पटवारी 07 ऋतुराज सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है गौरतलब है कि ईद का चांद बने पटवारी ऋतुराज सिह की लापरवाही से किसान परेशान हलाकान थे, हल्का पटवारी ने गिरदावरी में अन्य फसल का उल्लेख कर दिया है गिरदावरी रिपोर्ट में कई प्रकार की त्रुटि आने पर किसानो ने पटवारी साहब को बडे जतन से खोज रहे थे तो वही पटवारी साहब किसी भी सुरत में हल्का क्षेत्र में आने को तैयार नही थे अलबत्ता किसानो ने तहसीलदार सहित जिला प्रशासन से जांच फसल का सत्यापन करने की गुहार लगाई थी. जिसके बाद आज सुबह पटवारी ऋतुराज सिह महुली गांव पहुचे वहा किसान रामचरण से बोहनी के नाम से 5 हजार रुपये की मांगने पर 5 सौ रुपये देने पर उसका एक प्लांट को दुरुस्त किया और रकसगंडा में शराब पीने पहुच गये, इतना शराब पी ली की उन्हे पकडकर लाना पडा. पुरे मामले की जानकारी जिले के कलेक्टर डा0 गौरव कुमार सिह को होने पर उन्होने अनुविभागीय अधिकारी भैयाथान को कार्यवाही करने के निर्देश पर भैयाथान एसडीएम प्रकाश सिह राजपुत ने शराबी पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें