ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: शराब दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाये डेढ़ लाख

Admin

Mon, Jul 16, 2018
आशिक खान सूरजपुर/रामानुजनगर- ब्लाक मुख्यालय रामानुजनगर में शासकीय शराब दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने लॉकर खंगाल दिया, पुलिस ने बताया कि कल देर रात चोरों ने पीछे का दरवाजा खोलकर शराब दुकान में धावा बोला और अलमारी का लॉकर तोड़ते हुए एक लाख 54 हजार 290 रूपये पर कर दिया। [gallery ids="1305"] कल दुकान बंद कर आज प्रातः दुकान खोलने वापस लौटे कर्मचारियों ने जब ताला टूटा देखा तो चोरी का पता चला, चोरी की खबर पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और डाग स्काड का भी मदद लिया, मगर कोई सफलता नहीं मिली, मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरूद्ध धारा 457, 380 के तहत अपराध दर्ज किया है। नागरिकों का कहना है कि लचर पुलिस व्यवस्था के चलते रामानुजनगर चोरी जैसे अपराध बढ़ रहे है, आये दिन चोरी की घटनाएं हो रही है, मगर पुलिस एक भी मामले का खुलासा कर पाने में नाकाम है, नागरिकों ने बढ़ रहे अपराधों पर पुलिस गष्त पर भी सवाल उठाते हुए लापरवाही का आरोप लगाया है, नागरिकों का कहना है कि गष्त के नाम पर पुलिसकर्मी केवल टाईम पास कर रहे है जिससे चोर और असामाजिक तत्व बेखौफ हो गये है, नागरिकों ने पुलिस प्रषासन से इस ओर अविलंब पहल की मांग की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें