: शांती पुर्वक सम्पन्न हुआ मतदान...सूरजपुर नगर पालिका परिषद में 74.22%..बिश्रामपुर मे 59.33%..जरही मे 64.21%..भटगांव मे 63.25%...प्रतापपुर मे 78.23%
Admin
Sat, Dec 21, 2019
राजेश सोनी
सूरजपुर-नगर पालिका परिषद सूरजपुर का मतदान शांती पुर्वक सम्पन्न हुआ और इसी के साथ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटी मे बंद हो गया। देर शाम तक सूरजपुर नगर पालिका परिषद में 74.22% फीसदी मतदान रहा। तो वही नगर पंचायत बिश्रामपुर मे 59.33%, नगर पंचायत जरही मे 64.21% नगर पंचायत भटगांव मे 63.25% नगर पंचायत प्रतापपुर मे 78.23% रहा। जिले मे कुल मतदान की प्रतिशत लगभग 68% रहा। नगर पालिका परिषद सूरजपुर मे कुल 18 वार्डो मे 46 प्रत्याशी चुनावी मैदान मे है।

18 वार्डों के लिए हुआ मतदान
इससे पहले सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ और लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। सुबह के समय शहर में कई बूथों पर ठंड के बावजुद मतदाताओं की कतार देखी गई। सूरजपुर नगर पालिका परिषद में कुल 18 वार्ड हैं, सभी वार्डों के लिए मतदान हुआ।
फर्जी वोटर को जागरुक लोगो ने पकडा
इधर, शहर के वार्ड संख्या 09 में पोलिंग बूथ पर फर्जी मतदान कराने को लेकर हल्की फुलकी विवाद हो गया। जिससे सुरक्षाकर्मीयो ने उक्त फर्जी वोटर को मतदान केन्द्र मे सुरक्षित बैठाये रखा गया।

कलेक्टर दीपक सोनी ने पत्नी के साथ किया मतदान...
नगरीय निकाय चुनाव 2019 लोकतंत्र के महापर्व पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सोनी ने धर्मपत्नी श्रीमति अदिति सोनी के साथ नावापरा स्कूल के मतदान केन्द्र क्रमांक 10 में पहुंच कतारबद्ध होकर अपनी पारी का इन्तजार कर मतदान किया। कलेक्टर ने लोकतंत्र को आगे बढाने और अपनी सहभागिता दिखाते हुए मतदान किया। मतदान पश्चात चुनाव आयोग द्वारा लगाये गये सेल्फी जोन पर कलेक्टर दीपक सोनी एवं उनकी पत्नी श्रीमती अदिति सोनी द्वारा सेल्फी लेकर लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी निभाई। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन के लिए कानून व्यवस्था की जानकारी ली एवं सुरक्षा दल तथा मतदान अधिकारियों को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराने के निर्देश दिये। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पचंायत अश्वनी देवांगन ने भी मतदान केन्द्र क्रमांक 10 में पहुंचकर कतारबद्ध होकर अपनी पारी का इन्तजार कर मतदान किया।

फूलमतिया साहू उम्र 82 वर्ष ने किया मतदान...
महुआपारा वार्ड की 82 वर्षीय वृ़द्ध फूलमतिया साहू ने अपने परिजनों के साथ मतदान केन्द्र क्रमांक 15 पहुचकर अपना मतदान का प्रयोग किया। वृद्ध मां अपनी उम्र को नजर अंदाज करते हुए मतदान करना अपनी महती जिम्मेदारी समझकर मतदान किया। वृद्ध मां ने बताया कि वह अपने परिजनों के साथ मतदान करने पहुची है, जब उनसे मतदान करने में आने वाली कठिनाइयों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यह उनका कर्तब्य है। लोकतंत्र को मजबूत करने मतदान के महत्व को समझते हुए अपने परेशानियों को दर किनार कर मतदान करना अपना कर्तव्य समझा। इसी तरह ननकी बाई एवं श्रीमति परमेश्वरी राजवाड़े जो पैरालिसिस से पीड़ित है जो चलने में असमर्थ हैं उन्होंने भी व्हील चयेर के माध्यम से पुलिस एवं परिजन के सहायता से मतदान केन्द्र आकर अपना मतदान किया। इस तरह 93 वर्षीय रामरहित राम राजवाडे़ ने लाठी के मदद से अपने पुत्र के साथ वार्ड क्रमांक 17 के मतदान केन्द्र पहंुच कर मतदान किया। रामरहित राजवाडे़ एक सेवा निवृत शिक्षक है, उन्होने अपना कर्तव्य समझ कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन