ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: शातीर चोर गिरफ्तार...जेल से छुटकर 2 मोटर सायकल एक कार सहित धान की चोरी...

Admin

Sun, Jun 11, 2023

सूरजपुर. रामानुजनगर पुलिस ने जेल से छुटकर आये शातिर चोर गिरफ्तार किया है उसने 2 मोटर सायकल एक कार सहित सुने घर से 25 किलो धान की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. दरअसल रामानुजनगर क्षेत्र में 4 अलग-अलग स्थानों से 2 मोटर सायकल, 1 कार व एक घर से धान चोरी हुई थी. पुलिस ने बताया कि शनिवार को ग्राम पटना निवासी होसराम सिंह घर को बंद कर घास काटने गया था वापस आया तो घर का दरवाजा खुला और सामान बिखरा पड़ा था, करीब 25 किलो धान का बोरी गायब था पासपास के लोगों से पता चला कि बंधन सिंह चोरी कर ले गया है की रिपोर्ट पर धारा 454, 380 भादसं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
       मामले की विवेचना के दौरान रामानुजनगर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी बंधन सिंह को पकड़ा। पूछताछ पर उसने बताया कि करीब 2 माह पूर्व सूरजपुर जेल से छूटा है छूटने के बाद ग्राम पोड़ी से फैशन प्रो मोटर सायकल को चोरी किया और पेट्रोल खत्म होने पर ग्राम सेन्दरी में एक गैरेज में खड़ा कर दिया, इसके करीब 10 दिन बाद रात में ग्राम कौशलपुर में होण्डई कार का चाभी रास्ते में गिरा मिला और कार को चोरी कर ग्राम तिलसिवां सूरजपुर के पास पेट्रोल खत्म होने पर छोड़ दिया, इसके बाद रात्रि के वक्त गायत्री खदान में घुसकर मोटर सायकल स्टैण्ड से सीडी 100 एसएस मोटर सायकल को चोरी कर राजापुर जंगल में मोटर सायकल बंद होने पर वहीं छोड़ दिया। 9 जून को पटना से 25 किलो धान को चोरी कर बेचने के लिए खदान के पास छिपा दिया था जिसे आरोपी के निशानदेही पर बरामद किया गया है। पूर्व में थाना रामानुजनगर पुलिस टीम के द्वारा ग्राम पोड़ी से चोरी हुए फैशन प्रो मोटर सायकल क्रमांक सीजी 15 सीजे 9436 को ग्राम सेन्दरी से बरामद किया तो वहीं ग्राम कौशलपुर से चोरी हुए होण्डई कार क्रमांक सीजी 16 सीजे 6607 को ग्राम तिलसिवां से लावारिश हालत में बरामद किया तथा थाना सूरजपुर पुलिस के द्वारा गायत्री खदान से चोरी हुए सीडी 100 एसएस मोटर सायकल क्रमांक सीजी 15 डी 0473 को राजापुर जंगल से बरामद करने में सफलता हासिल किया है जिसकी कीमत करीब 4 लाख रूपये है। उपरोक्त चारों मामलों में आरोपी बंधन सिंह पिता चन्दभान सिंह उम्र 29 वर्ष ग्राम लांची, थाना सूरजपुर को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें