ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: शाबास सूरजपुर पुलिस.... अपहृत नाबालिक बालिका को 72 घण्टे में किया बरामद

Admin

Sun, Aug 5, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- भटगांव थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम ग्राम चंदरपुर निवासी एक व्यक्ति के द्वारा थाना में अपनी 14 वर्षीय नाबालिक पुत्री के गुम होने की सूचना तथा ग्राम बैढ़ी, थाना राजपुर के संदेही पंकज अगरिया पिता रामरूद्व अगरिया के द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर अपहरण कर ले जाने की सूचना देने पर थाना भटगांव गुम इंसान एवं अपराध क्रमांक 113, 18 धारा 363, 366,ए भादवि के तहत् मामला पंजीबद्व कर जांच विवेचना में लिया गया एवं इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक जीएस जायसवाल को दी गई। पुलिस अधीक्षक जीएस जायसवाल के दिशा-निर्देश पर एएसपी मेघा टेंभुरकर के मार्गदर्शन में थाना भटगांव की पुलिस टीम के द्वारा अपहृत बालिका के पता तलाश हेतु टीम बनाकर जिला कोरिया के चिरमिरी गोदरीपारा तरफ हुई, पतासाजी के दौरान अपहरणकर्ता पंकज के द्वारा अपहृता को जिला कोरिया में पुलिस के आने की सूचना मिलने पर अपहृता को रात भर जंगल में छिपा कर रखा तथा गत् दिवस को आरोपी पंकज ने अपहृता को अम्बिकापुर ले आया जो पुलिस टीम के द्वारा पीछा करते हुये आरोपी पंकज लोहार को गांधी चौक अम्बिकापुर से पकड़ा गया एवं अपहृता को दस्तयाब किया गया। मामले में नाबालिक अपहृता को सकुशल उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। आरोपी पंकज अगरिया के विरूद्व अपराध सबूत पाये जाने पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में सुभाष ठाकुर, सुशील मिश्रा, राधेश्याम साहू व आशा लकड़ा सक्रिय रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें