ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: शिक्षकों का सम्मान कर मनाया मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह...

Admin

Tue, Sep 5, 2023

सूरजपुर.   जिला स्तरीय मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण योजना अंतर्गत शिक्षकों को पुरस्कार वितरण के.के. अग्रवाल अध्यक्ष नगर पालिका के मुख्य आतिथ्य, कलेक्टर की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राधाकृष्णन एवं छत्तीसगढ़ महतारी की छाया चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय सूरजपुर की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई। अपनी उद्धबोधन में गुरु की महिमा के बताते हुए उसे ईश्वर से भी बड़ा बताया। कलेक्टर ने अपने उद्बोधन में शिक्षक को समाज की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए उसे समाज सुधारने एवं बच्चों के भविष्य पथ प्रदषक कहा। शिक्षक दिवस पर जिले प्रत्येक विकास खण्ड से प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाने वाले 03 प्रधान पाठक एवं शिक्षक के मान से कुल 18 एवं 03 माध्यमिक शाला में पढाने वाले प्रधान पाठक एवं शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण के तहत शिक्षा दूत एवं ज्ञान दीप पुरस्कार से नवाजा गया। शिक्षा दूत के तहत प्रत्येक शिक्षक को 5000 रूपए, शॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। वही ज्ञानदीप पुरस्कार में प्रत्येक शिक्षक को 7000 रूपए, शॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चे एवं शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन अशोक उपाध्याय द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रविन्द्र सिंहदेव सहायक संचालक, डॉ. विनोद दुबे, आलोक सिंह, शोभनाथ चौबे, सुरविन्द गुर्जर, मनोज कुमार मण्डल, अनुरागवेन्द्र सिंह, सीमांचल त्रिपाठी, सुमन वर्मा, मरियम टोप्पो, पूर्णिमा राजवाड़े मनोज दुबे, सहदेव राम रवि, अनुज नारायण दुबे, सुशील ठाकुर, मुन्ना सोनी, अमल दास, अंकित कोसरिया व जितेन्द्र साहू सक्रिय रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें